उत्तरप्रदेश

आईपीएस अर्पणा गुप्ता ने रामपुर जीआरपी थाने का किया निरीक्षण,

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


रामपुर – अपनी अच्छी कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाली युवा आईपीएस पुलिस अधीक्षक जीआरपी अर्पणा गुप्ता ने जीआरपी थाना रामपुर का वार्षिक निरीक्षण किया और बारीकी के साथ सभी चीजों को देखा और अच्छे रखरखाव और बेहतर रिकॉर्ड के लिए रामपुर थाना जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह तोमर की तारीफ भी की तथा उनका उत्साह वर्धन भी किया. उल्लेखनीय है कि प्रभारी निरीक्षक जीआरपी तोमर एक लगन शील और निष्ठावान होने के साथ-साथ अपने काम को बखूबी अंजाम देते हैं तथा टीम वर्क भावना के साथ काम करने में विश्वास रखते हैं यहां से पूर्व भी जहां पर तैनात रहे अपनी कार्यशैली का लोहा मनवाया और कई अच्छे एवं बड़े कारनामों को अंजाम दिया।

आज पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग मुरादाबाद द्वारा थाना जीआरपी रामपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया इस दौराने उन्हें गार्ड सलामी दी गई।तथा महिला हेल्प डेस्क, माल खाना,थाना कार्यालय, भोजनालय, सीसीटीएनएस रूम आदि का अर्पणा गुप्ता ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, माल खाना व अभिलेखो का रखरखाव संतोषजनक उन्हें पाया गया तथा वही पुलिस अधीक्षक रेलवे गुप्ता ने सब कुछ ठीक ठाक पाने पर अपनी प्रसन्नता भी व्यक्त की एवं यात्री सुरक्षा,अपराध नियंत्रण तथा आगामी 26 जनवरी पर्व के दृष्टिगत सघन चेकिंग अभियान चलाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। निरीक्षण के बाद अर्पणा गुप्ता ने अधीनस्थों के मनोबल बढ़ाने के लिए उनके साथ थाने पर मौजूद पुलिस बल के साथ भोजन भी किया


राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button