
मुज़फ्फरनगर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव अपने जन हितेषी कार्यप्रणाली के चलते हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं तो वहीं अपराधियों के लिए एक काल से कम नहीं है उनके नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है तथा वही पीड़ितों की सुनवाई कर उनका निस्तारण कर रही है।थाना प्रभारी नई मंडी पंकज पंत व उनकी टीम अपने अनुभव व योग्यता को लगातार साबित कर बेहतर कार्यप्रणाली से अपराध उन्मूलन अभियान अभियान में सार्थक परिणाम दे रहे हैं तथा वही अपराधियों पर नकेल कसकर आमजन के साथ बेहतर तरीके से पेश आ रहे हैं तथा वहीं पुलिस का इकबाल बुलंद करने का काम भी बखूबी कर रहे हैं पंकज पंत एक तेजतरार अनुभकवि कर्मठ एवं एक टीम वर्क भावना के आधार पर काम करते है तथा अपने अधीनस्थों को साथ लेकर चलते हैं।
आज भी थाना प्रभारी ने मंडी पंकज पंथ के नेतृत्व में उनकी टीम ने पशु चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी की 04 भैंस सहित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा 01 पशु चोर अभियुक्त को टाटा 407(जिसमें चोरी की गई 04 भैंस थी) सहित ए टू जेड टी पोइंट से गिरफ्तार किया गया। यह पशु चोरी करने वाला गिरोह पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पशु चोरी करते है जिनकी कीमत 80-90 हज़ार होती है तथा चोरी करने के पश्चात् पशु पैंठ में चोरी किए गए पशुओं को बेक देते है।
पकड़े गये अभियुक्त का नाम नदीम पुत्र जमशेद निवासी मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर बताया जा रहा है।
पकड़े गये अभियुक्त के कब्जे से 04 रास भैंस व 01 सुपर स्प्लेण्डर मोटर साइकिल व 01 टाटा 407 ट्रक भी बरामद किया हैं।पकड़े गये अभियुक्त की स्थानीय पुलिस द्वारा आपराधिक इतिहास की जानकारी तथा फरार अभियुक्तगण की तलाश की जा रही है।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















