उत्तराखंड

अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्का बारो ओर नशा परोसने वालो पर होगी कड़ी कार्यवाही

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल के नए एसएसपी पंकज भट्ट ने चार्ज ले लिया है। रविवार को पुलिस बहुदेशीय भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने कहा कि हल्द्वानी महानगर में अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्का बारो के खिलाफ अभियान चला कर उन्हें चिन्हित किया जाएगा। उनका कहना था कि हुक्का बारो के माध्यम से युवाओं को नशा परोसने वाले अवैध नशा संचालकों की अब खैर नही है। ऐसे लोगो के खिलाफ गुंडा एक्ट व जिला बदर के तहत भी कार्यवाई अमल में लायी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य फोकस नशे के अवैध संचालकों पर रहेगा। उत्तर प्रदेश के देहात व शहरों से उत्तराखण्ड में स्मैक लाने वालो पर पुलिस अपनी पैनी नजर रखेगी। ऐसे लोगो के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा व गुंडा एक्ट के साथ जिला बदर की कार्यवाई अमल में लायी जाएगी। क्रिसमस व थर्टीफस्ट के मद्देनजर पुलिस यातायात का नया रुट प्लान बना कर उसे अमली जामा पहनाएगी, ताकि पर्यटको को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। वही असमाजिक तत्वों व अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। एसएसपी ने कहा कि हल्द्वानी ने महानगर का रूप ले लिया है

ऐसे में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल होगा वहीं उन्होंने कहा अगर जनता के पास कोई भी अपराधियों के बारे में जानकारी हो या अपराध होता देखें तो सीधा ही मुझसे आकर जानकारी को साझा करें आपका नाम और पहचान पूर्ण कहां गुप्त रखी जाएगी हल्द्वानी पुलिस आपके मित्र पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर अपनी पुलिस का सहयोग करें अपने शहर को अपराध मुक्त बनाने में आपका सहयोग बहुत जरूरी है वहीं उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओं से भी आग्रह किया आपके पास कोई जानकारी हो तो अपनी पुलिस से साझा करें पत्रकार वार्ता में एसएसपी पंकज भट्ट के साथ नवनियुक्त एसपी सिटी हरवंश सिंह, डॉ जगदीश चन्द्र, सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धोनी मुख्य रूप से मौजूद थे।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button