उत्तराखंड

नवांगतुक S.S.P अल्मोड़ा ने की प्रेस वार्ता

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


AIRA NEWS NETWORK – आज डॉ0 मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने जनपद अल्मोड़ा का कार्यभार ग्रहण करने उपरान्त पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में नगर अल्मोड़ा के सभी प्रिन्ट एवं इलैक्ट्रॉनिक मीडिया से पहली प्रेस वार्ता आयोजित की गयी। स्वागत करते हुए वार्ता में महोदय ने कहा कि “हम जनता के सेवक हैं, जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए जनता के हित में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठता से कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता है। पुलिस अधि0/कर्मगणों को साथ लेकर टीम वर्क के साथ बेहतर तरीके से कार्य किया जायेगा।


आगामी चुनाव को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने हेतु प्रतिबद्व हैं, यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जायेगा जिसके लिए जनता का सहयोग भी आवश्यक है। जनपद अल्मोड़ा पुलिस पूरे मनोयोग से अपने दायित्वों पर खरा उतरेगी वहीं उन्होंने कहा अपराधियों को किसी भी सूरत पर बख्शा नहीं जाएगा और नशा कारोबारियों पर भी पैनी नजर बनाकर चलेगी अल्मोड़ा पुलिस क्योंकि नशे से बच्चों का भविष्य खत्म हो जाता है इसलिए नशा कारोबारियों सख्ती से निपटा जाएगा


वहीं उन्होंने जनता से अपील की है कि जनता भी अगर कहीं अपराध होता देखें या किसी अपराधी के बारे में कोई जानकारी हो तो सीधे आकर मुझसे मिले और जानकारी को साझा करें आपका नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी अल्मोड़ा पुलिस आपकी मित्र पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर अपनी पुलिस का सहयोग करें अपने शहर को अपराध मुक्त बनाने में सहयोग दें

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button