9 अक्टूबर को लखनऊ परिनिर्माण दिवस रैली में शामिल होने का आह्वान

रिपोटर विकास सिंह
9 अक्टूबर को लखनऊ परिनिर्माण दिवस रैली में शामिल होने का आह्वान
नूरपुर। रविवार को बहुजन समाज पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष बलवंत सिंह ने की तथा संचालन काके सिंह रवी ने किया।बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ग्रीशचंद्र रहे। उन्होंने कहा कि आगामी 9 अक्टूबर को लखनऊ पुरानी जेल रोड पर आयोजित होने वाले परिनिर्माण दिवस रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर रैली को सफल बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि माननीय काशीपुर जी के उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ इस रैली में भाग लें।बैठक में कोऑर्डिनेटर डॉ. कमलराज ने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हमें दलित-मुस्लिम एकता को और मजबूत करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, जिला प्रभारी कविराज सिंह, मण्डल प्रभारी नाजिम अल्वी, रोहताश सिंह, सुल्तान अहमद, नगर अध्यक्ष असरारुल हक, परम सिंह, डॉ. शमशाद, प्रधान सिराउद्दीन, मास्टर चीन सिंह, डैनी देशबंधु, मुजाहिद फारूकी, सामरत सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





