उत्तराखंड

45 वर्षीय महिला की रहस्यमय मौत,जहर खुरानी गिरोह पर शक

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

जसपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,यह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बेहोशी की हालत में घर में मिली उक्त महिला के कुंडल और सोने की चेन गायब थी। जहरखुरानी गिरोह की ओर महिला से लूट की आशंका बनी हुई है। फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है। मुरलीवाला गांव निवासी नोबहार सिंह और उनके बच्चे खेत पर काम करने गए थे। 45 वर्ष की पत्नी सुनीता देवी घर पर अकेली थी। घर लौटने पर उन्होंने अपनी पत्नी को बेहोश पाया। पत्नी के शरीर पर मौजूद सभी जेवर गायब थे। बेहोश पत्नी को गांव भायपुर थाना ठाकुरद्वारा में एक निजी अस्पताल में दिखाया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने काशीपुर के लिए रेफर कर दिया। मुरादाबाद में पत्नी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि घर में अजनबी महिला और एक पुरुष उनके घर पर आए थे। उन्होंने जहर खुरानी गिरोह के सदस्य होने की आशंका प्रकट की है। पुलिस के अनुसार मृतका के परिजनों की और से अभी कोई तहरीर नहीं आई है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button