उत्तराखंड

मूल सुविधा एवं मानकों में होगी खामी तो कॉलोनी और प्लाटिंग पर लगेगी रोक,,,कुमाऊं कमिश्नर

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

हल्द्वानी /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जनसुनवाई के दौरान नई कॉलोनियों में लोगों को बिजली, पानी और रास्ते की सुविधा नहीं मिलने की शिकायतों को गंभीरता से लिया। उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हल्द्वानी और ऊधम सिंह नगर में सुविधाएं नहीं देने वाली कॉलोनियों में प्लाटिंग पर रोक लगाएं।
कैंप कार्यालय में गुरुवार को जन सुनवाई में आयुक्त ने कहा कि दोनों स्थानों पर प्लाट खरीदने वाले लोगों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इस प्रकार की प्लाटिंग पर रोक लगाई जाएं। साथ ही जिम्मेदार कॉलोनाइजर्स के खिलाफ कार्रवाई भी की जाए।
कमिश्नर रावत ने कहा, रोडवेज सहित सार्वजनिक स्थानों में जहां पर लोगों का आवागमन काफी होता है। उन स्थानों पर साफ-सफाई के साथ ही रात्रि में आम जनमानस की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस महकमे के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों के साथ ही रोडवेज स्टेशनों की नियमित चेकिंग की जाए तथा असामाजिक तत्वों के आवागमन पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा जो निराश्रित लोग हैं उनको रैन बसेरे में भेजने का प्रबन्ध किया जाए।उन्होंने इसके लिए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देशित कर मुनाफा खोरों पर रोक लगाने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा जो लोग धंधे के तौर मुनाफा खोरी का कार्य कर रहे हैं उन लोगों को चिन्हिकरण कर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button