2007 से बंद हुई “यूरोपीय संघ सीमा सहायता मिशन” फिर से रफाह में होगी शुरू: यूरोपियन यूनियन

नई दिल्ली@(RajMuqeet79) यूरोपीय संघ ने सोमवार को दक्षिणी गाजा शहर रफाह में यूरोपीय संघ के नागरिक मिशन को फिर से बहाल करने के लिए सहमति व्यक्त की है, ब्लॉक के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा।यूरोपीय संघ सीमा सहायता मिशन (ईयूबीएएम) रफाह, 2007 से बंद है, जब हमास ने गाजा पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया था।बोरेल ने यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की मासिक बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, “उन्होंने मुझे रफाह में हमारे मिशन, ईयूबीएएम को फिर से सक्रिय करने के लिए राजनीतिक हरी झंडी देदी। यह गाजा में लोगों के प्रवेश का समर्थन करने में एक उपयोगी भूमिका निभा सकता है, अंदर और बाहर,” जिसमें प्रमुख अरब मंत्री भी वार्ता में शामिल हुए।
“लेकिन यह फिलिस्तीनी प्राधिकरण, मिस्रियों और इजरायल के अधिकारियों के अनुसार किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि,ब्लॉक अभी तकनीकी योजनाएँ तैयार करेगा।
बोरेल ने यह भी कहा कि ब्लॉक पहली बार ईयू-इज़राइल परिषद की बैठक आयोजित करने पर सहमत हुआ है।
वहीं कुछ देश के राजनयिकों ने कहा है कि रफाह में युद्ध समाप्त होने से पहले मिशन के सफल होने की संभावना बहुत कम है।
बोरेल ने प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर अपने स्वयं के राजनीतिक उद्देश्यों के लिए यहूदियों के खिलाफ नफरत के दावे गढ़ने का आरोप लगाया, जब प्रधानमंत्री ने आईसीसी के मुख्य अभियोजक करीम खान द्वारा उनके और उनके रक्षा मंत्री के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट मांगने के फैसले को “नए यहूदी विरोधी” के सबूत के रूप में लेबल किया।
बोरेल ने नेतन्याहू के इस टिप्पणी को डराने-धमकाने वाला बताया, उन्होंने कहा कि यहूदी विरोधी होने का आरोप हर बार लगाया जाता है जब कोई “ऐसा कुछ करता है जो नेतन्याहू को पसंद नहीं है।”




























