काशीपुर-उत्तराखण्ड़

18 करोड़ की लागत से काशीपुर में बनेगी मल्टी स्टोरी पार्किग,आज हुआ विधिवत पूजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने जीजीआईसी के सामने स्थित पुरानी जेल की भूमि पर लगभग 18 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली मल्टी स्टोरी पार्किंग का भूमि पूजन किया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों के अलावा जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि दूर दराज से बाजार में खरीदारी के लिए अपने वाहन से आने वाले लोगांे को पार्किंग की समस्या लंबे समय से बनी है। यहां बनी पार्किंग छोटी होने केे कारण उसमें ज्यादा वाहन पार्क नहीं हो पाते हैं। इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए विधायक चीमा के प्रयासों से पार्किंग के लिए 17 करोड़ 98 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने के लिए आज विधिवत भूमि पूजन कर इसके निर्माण की नींव रखी गयी। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने बताया कि यह एक बहुत ही खूबसूरत पार्किंग बनने जा रही है तथा एक वर्ष में इस चार मंजिला पार्किंग का निर्माण पूरा हो जायेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, दीपक बाली, अभिषेक गोयल, मंजू यादव, पुष्कर बिष्ट समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button