उत्तराखंड

तीरथ सिंह रावत और निशंक को नही मिला लोक सभा टिकट,दोनो थे प्रबल दावेदार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड /आईरा न्यूज रिपोर्ट ,,,,बीजेपी ने उत्तराखंड के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजेपी ने हरिद्वार और पौड़ी सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। बीजेपी ने हरिद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उम्मीदवार बनाया है। वहीं पौड़ी सीट से बीजेपी ने अनिल बलूनी को टिकट दे दिया है। अनिल बलूनी इससे पहले राज्यसभा सांसद थे और हाल ही में उनका कार्यकाल खत्म हुआ है।
बीजेपी ने अपने दो मौजूदा सांसदों का टिकट काटा है। हरिद्वार के मौजूदा सांसद और मोदी मंत्रिमंडल में मंत्री रहे रमेश पोखरियाल निशंक और पौड़ी से सांसद तीरथ सिंह रावत का टिकट काट कर यहां नए उम्मीदवार उतारे गए हैं। बीजेपी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार सीट से उतार कर एक तरह से चौंका दिया है। हालांकि पौड़ी सीट से बलूनी को उतारे जाने की चर्चा काफी पहले से चल रही थी। बीजेपी कार्यकर्ता भी इसकी मांग कर रहे थे।
बीजेपी ने उत्तराखंड की पांचों सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है जबकि कांग्रेस ने अब भी दो सीटों पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। हरिद्वार और नैनीताल सीट पर कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है। वहीं पौड़ी, टिहरी और अल्मोड़ा सीट पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जबकि बीजेपी ने पहले ही कर दिए थे।
उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें हैं। अब तक तीन सीटों, पौड़ी, अल्मोड़ा और टिहरी में किन किन के बीच मुख्य मुकाबला होगा ये साफ हो गया है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button