देहरादून-उत्तराखण्ड़

15 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक को विजिलेंस ने पकड़ा

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड(रिजवान अहसन ),,,,,विजिलेंस ने राजस्व निरीक्षक को 15000 की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है शिकायतकर्ता की शिकायत पर विजिलेंस की ट्रैप टीम ने राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथों रिश्वत लेते हिरासत में लिया है।
शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि पैतृक गाँव नौगाँव के खाता संख्या-20 के खातेदारों में अपने पिता के नाम दर्ज भूमि के सीमांकन और उसकी आख्या बनाने के एवज में पट्टी क्षेत्र अगरोड़ा के राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि ने रिश्वत की मांग की थी।
विजिलेंस ने पैडूल में राजस्व निरिक्षक को 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने अभियुक्त के दून स्थित आवास की तलाशी ली।
शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान पर की गयी शिकायत जो पैतृक गाँव नौगाँव के खाता संख्या-20 के खातेदारों में अपने पिता के नाम दर्ज भूमि के सीमांकन और उसकी आख्या बनाने के एवज में आज दिनांक 5/10/24 को पट्टी क्षेत्र अगरोड़ा के राजस्व निरीक्षक श कैलाश रवि को शिकायतकर्ता से 15000 रू0 (पन्द्रह हजार रूपये) रिश्वत लेते हुए उसकी तय की गयी जगह पेण्डुल, जनपद पौड़ी गढवाल से सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछतांछ जारी है।
निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन, महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button
close