बाजपुर उत्तराखण्ड

14 वर्षीय छात्र ने अपने ही स्कूल को दी बम से उडाने की धमकी, मचा हड़कंप

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

बाज़पुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,!काशीपुर के एक स्कूल में हुए गोलीकांड के बाद अब बाजपुर क्षेत्र में एक छात्र ने अपने स्कूल को बम से उड़ाने की झूठी धमकी दी है। स्कूल प्रबंधन से सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत हरकत में आयी और स्कूल पहुंचकर जबरदस्त तलाशी अभियान चलाया। खोजी कुत्तों की टीम ने भी स्कूल के चप्पे-चप्पे की छानबीन की, लेकिन किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद सभी लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि छात्र ने परीक्षा के लिए पढ़ाई नहीं कर पाने की वजह से स्कूल में छुट्टी करवाने की योजना बनाई थी।


पुलिस ने बताया कि बाजपुर के नैनीताल रोड पर स्थित एक निजी स्कूल को ई-मेल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। स्कूल को बम से उड़ने की धमकी मिलने की सूचना फैलते ही क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंच गए। इनमें से कुछ अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल से अपने साथ घर ले गए। इस बीच, स्कूल प्रबंधन ने धमकी देने वाले 14 वर्षीय छात्र को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। बाद में काउंसलिंग के बाद पुलिस ने छात्र को अभिभावकों के हवाले कर दिया।
स्कूल प्रबंधन समिति के सचिव इंद्रप्रीत बरार ने बताया कि आरोपी छात्र ने बताया है कि परीक्षा के लिए पढ़ाई नहीं कर पाने के कारण स्कूल की छुट्टी करवाने के लिए उसने यह योजना बनाई थी। बाजपुर के पुलिस थाना प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी जिसकी पुलिस ने जांच की। लेकिन यह धमकी झूठी पाई गई। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close