काशीपुर-उत्तराखण्ड़

हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओ से अभद्रता पर भड़की खालसा समाज सोसाइटी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा सिख समाज के साथ अभद्रता करने और गुरुद्वारा में लंगर न लगने देने के संबंध में द खालसा समाज सेवा सोसाइटी काशीपुर द्वारा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह को सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि पीपलकोटि गुरुद्वारा सुखसागर साहिब विगत सालों से हेमकुण्ड साहिब व बद्रीनाथ जी के दर्शनों को आने वाले सभी समाज के श्रद्धालुओ को लंगर, कम्बल रहने की व्यवस्था करता आ रहा है। 30 मई को स्थानीय लोगों द्वारा सिख समुदाय के लोगो के साथ मारपीट की गई व गुरुद्वारे के रास्ते को बन्द किया गया और लंगर को भी स्थानीय लोगो के द्वारा जबरन बन्द कराया गया। स्थानीय लोग लगातार सिख समुदाय के लोगो को निशाना बना रहे हैं। इससे पूरे सिख समाज में रोष व्याप्त है। ज्ञापन के माध्यम मांग की गई कि इस विषय का सज्ञांन लेते हुए जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए जिससे यात्रा सुचारू रूप से चलती रहे। इस दौरान सचिव जगमोहन सिंह समेत द खालसा समाज सेवा सोसाइटी काशीपुर के तमाम लोग मौजूद रहे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button