झारखण्ड

हेमंत सोरेन का होटवार जेल कर रहा इंतजार – बाबूलाल मरांडी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज अपनी 56वीं संकल्प सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला बोला। श्री मरांडी आज पूर्वाह्न में छत्तरपुर विधानसभा क्षेत्र की संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे।

मरांडी ने कहा कि शिबू सोरेन के बेटा हैं,हम किसी से डरते नहीं। हेमंत है तो हिम्मत है,सब नारे निरर्थक साबित हुए। आज मुख्यमंत्री को लूट और भ्रष्टाचार पर पूछने केलिए ईडी बार बार बुला रही और हेमंत सोरेन भागे भागे फिर रहे।

उन्होंने कहा कि लाख भाग दौड़ कर लें लेकिन होटवार जेल का कमरा उनकी बेसब्री से इंतजार कर रहा। कई साथी सहयोगी पहले से वहां पहुंच चुके हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य की बागडोर जनता ने उन्हें लूटने केलिए नही दिया था।लेकिन आज राज्य में कोयला,बालू,पत्थर,लोहा सबकी लूट मची है। हेमंत सोरेन और उनका परिवार स्वयं जमीन की लूट में शामिल है। नाम बदल, बदल कर लूटा है।

कहा कि आम आदमी को घर बनाने केलिए बालू नही मिल रहा लेकिन दलाल, लुटेरे बालू को मुंबई,कोलकाता ,दिल्ली भेज रहे।और पुलिस उनको सहयोग कर रही क्योंकि लूट का पैसा हेमंत सोरेन की तिजोरी में जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज गरीबों के अनाज भी मुख्यमंत्री लुटवा रहे
और गरीब राज्य में भूख से मरने को विवश हैं।

उन्होंने कहा कि ब्लॉक अंचल,थाना सभी जगह भ्रष्टाचार है।बिना पैसे का कोई काम नही हो रहा। मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने केलिए भी पैसे देने पड़ते हैं। पूछने पर ऑफिसर बताते हैं देकर आए हैं तो लेंगे ही।पद पोस्ट को मोबाइल की तरह रिचार्ज कराना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि आज हेमंत सरकार में जनता भयभीत है और अपराधी बेलगाम हैं। रोज हत्या ,अपहरण,लूट,डकैती की घटनाएं हो रही। विगत छः महीने में राज्य में 23व्यायारियों की हत्या हुई जिसमे 9व्यापारियों ने लिखित आवेदन देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एसआईटी गठित कर इसकी जांच कराएं,आखिर किसकी लापरवाही से हत्या हुई।दोषियों को कड़ी सजा दिलाएं नही तो भाजपा सरकार इसकी जांच जरूर कराएगी। दोषी छोड़े नही जायेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं। रोज उत्पीड़न,बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्य ठप्प है। सड़कों की मरम्मत भी यह सरकार नहीं करा पा रही। विद्यालयों में शिक्षक नहीं, अस्पताल में डॉक्टर्स नहीं,नर्स नहीं,दवाई नहीं,बिजली व्यवस्था ध्वस्त है।महीनो तक जले ट्रांसफार्मर नही बदले जा रहे। गरीबों को महीनो तक अनाज नहीं मिल रहे।
कहा कि चार वर्ष बीतने वाले हैं लेकिन हेमंत सरकार का नियुक्ति वर्ष नही आया।बेरोजगारी भत्ता भी केवल जुमला साबित हुआ।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार काम केलिए नही बल्कि कमाने केलिए बनी है। परिवार और पैसे केलिए बनी है।

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य भाजपा की देन हैं। कांग्रेस झामुमो ने आंदोलन को बेचा और खरीदा है। लेकिन भाजपा ने झारखंड की जनभावनाओं का सम्मान किया। अटल जी ने अलग राज्य दिया।और आज झारखंड का जो भी विकास दिख रहा वो भाजपानीत सरकार की देन है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़क योजना से अटल सरकार को गांवों को शहर से जोड़ा। नदी नालों पर पुल पुलियों का निर्माण हुआ। और आज मोदी सरकार गांव , गरीब, किसान मजदूर महिला युवा सभी के विकास केलिए समर्पित है।

कहा कि आज करोड़ों लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिला,गरीब के घरों में भी शौचालय बना, गैस सिलेंडर,चूल्हा मिला,जनधन खाता में पूरे पैसे पहुंच रहे। आयुष्मान योजना से 5लाख तक के चिकित्सा की व्यवस्था हुई।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण को समर्पित है।रक्षा बंधन के समय बहनों को गैस सब्सिडी के माध्यम से उपहार मिला।और अब लोकसभा विधानसभा चुनावों में 33%सीट आरक्षित करने का विधेयक पारित कर कानून बनाया।

उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना में गांव के पारंपरिक पेशा रोजगार को बढ़ावा देने की योजना बनी। अब सुनार,लोहार, कुंभकार बढ़ई सहित अन्य पेशा को तकनीक से जोड़ते हुए प्रशिक्षण और ऋण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प लिया है। इसलिए आज सारे भ्रष्टाचारी मोदी को हटाने केलिए एकजुट हो रहे।लेकिन देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है।मोदी ने विकास में न जात देखी न धर्म।केवल गरीबी देखी।और सभी गरीबों के उत्थान केली काम कर रहे।इसलिए जनता मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने केलिए एकजुट हो गई है।

उन्होंने कहा कि झारखंड को दलाल,बिचौलियों,भ्रष्टाचारियों से बचाने केलिए संकल्प लें।
उन्होंने 2024लोकसभा चुनाव में तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने और विधानसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाने का आह्वान किया।

आज की जनसभा में जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक,प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय,योगेंद्र प्रताप सिंह,जिला प्रभारी विनय जायसवाल,विधायक पुष्पा देवी,पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम,मनोज भुइयां सहित अन्य मौजूद थे।

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button