हाई स्कूल की छात्रा ने फेल होने पर गटका जहर ,इलाज के दौरान हुई मौत

लालकुआं /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,नैनीताल जिले के लालकुआं से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जहां हाई स्कूल में असफल होने पर सदमे की हालत में छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाते हुए विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन तुरंत छात्रा को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए लेकिन यहां इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया।
मेडिकल चौकी इंचार्ज प्रवीण तेवतिया ने बताया कि संजय नगर बिन्दुखत्ता निवासी शानू आर्या उम्र 16 वर्ष हाईस्कूल की छात्रा थी। कहा कि 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आया। रिजल्ट में वह फेल हो गई। इस कारण उसने बुधवार की शाम करीब छह बजे विषैला पदार्थ निगल लिया। छात्रा की तबियत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। वही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।


















