मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

अखिलेश के गढ़ मैनपुरी में गर्जी मायावती,कांग्रेस और भाजपा हुई हमलावर,

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

रिपोर्टर सुबोध कुमार
जनपद मैनपुरी
मो.8534099608
दिनांक 02/05/2024

अखिलेश के गढ़ मैनपुरी में गर्जी मायावती,
कांग्रेस और भाजपा हुई हमलावर,

मैनपुरी – बसपा प्रमुख मायावती ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले सभा में इकट्ठा हुए लोगों और पार्टी के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया कि देश तथा उत्तर प्रदेश में हो रहे लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के लिए मुझे सुनने के लिए जो लोग यहां इकट्ठा हुए हैं उसके लिए मैं आप सभी लोगों का अपने दिल से हार्दिक आभार प्रकट करती हूं।
आप लोगों को मालूम होगा कि हमारी यह पार्टी कांग्रेस, बीजेपी, वह अन्य किसी भी विरोधी तथा किसी गठबंधन के साथ मिलकर नहीं चुनाव लड़ रही बल्कि अकेले ही अपनी पार्टी के बलबूते पर पूरी तैयारी में दमदारी के साथयह चुनाव लड़ रही है।इसके साथ ही हमने टिकट बंटवारे के बारे में भी सर्व समाज के लोगों को उचित भागेदारी दी है। जिनको कामयाब बनाने के लिए अपनी पार्टी के लोग पूरी जी जान से लगे हैं।

मैनपुरी लोकसभा सीट से जिताने के लिए उतारा है प्रत्याशी

आप सभी लोगों को बताना चाहूंगी हमारी पार्टी ने खासकर मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए इसके बगल एटा लोकसभा सीट से उसके पास फिरोजाबाद लोकसभा सीट से हमने जिनको भी चुनाव मैदान में उतारा है यह तीनों के तीनों उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र में मैनपुरी लोकसभा के भी उम्मीदवार जो यहां से चुनाव लड़ रहे हैं यह किसी को जिताने और हारने के लिए नहीं बल्कि खुद रिकॉर्ड तोड़ वोटो से जीतने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। विरोधी पार्टियों जहां मैनपुरी में प्रचार कर रही है बीएसपी पार्टी किसी को जताएगी और किसी को हराएगी लेकिन खुद जीतने वाली नहीं है कहीं उल्टा ना हो जाए। जो पार्टियां ऐसा कह रही है बीएसपी के बारे में कहीं वह ही पार्टियां दूसरे और तीसरे नंबर पर न चली जाए। हालांकि यहां पर इकट्ठा हुई अपार भीड़ और भीड़ के जबरदस्त जोश को देखकर अब मुझे भी भरोसा हो गया है पिछली बार की तरह इस बार भी अन्य चुनाव की तरह इस बार भी बेहतर रिजल्ट लेकर आएंगे।

कांग्रेस और भाजपा पर साधा निशाना

इसके लिए अब आपका ध्यान कुछ जरूरी बातों की तरफ दिलाना चाहती हूँ। और इस संबंध में विशेष कर कांग्रेस बीजेपी, और इनके सहयोगी अन्य दलों के बारे में कहना चाहूंगी आजादी के बाद केंद्र प्रदेश के काफी राज्यों में भी सत्ता ज्यादातर कांग्रेस के हाथों में ही रही किन्तु उनकी अधिकांश गलत नीतियों रही उनकी गलत कार्य प्रणाली की वजह से ही केंद्र तथा अन्य राज्यों की सत्ता से बाहर होना पड़ा है। तथा ऐसी ही स्थित उनके सहयोगी पार्टियों की भी रही है। जिसके कारण ही पिछले कई बरसों से भाजपा व उनके सहयोगी दल देश उत्तर प्रदेश तथा अन्य राज्यों की सत्ता पर काबिज हो गए।

भाजपा की करनी और कथनी में है अंतर

लेकिन भारतीय जनता पार्टी की भी ज्यादातर रही जातिवादी,पूंजीवादी, सांप्रदायिक एवं दोषपूर्ण नीतियां एवं कार्य प्रणाली आदि से तथा इनकी कथनी और करनी में भी काफी अंतर है। इसलिए अब ऐसा लगता है भारतीय जनता पार्टी भी अब केंद्र की सत्ता में ऐसे ही वापस आने वाली नहीं है। बसरते यह चुनाव अबकी बार फ्री एवं फेयर होता है। तथा आम चर्चा के मुताबिक वोटिंग मशीन में भी गड़बड़ी आदि नहीं की जाती है तो।

भाजपा की जुमलेबाजी और नौटंकी नहीं आने वाली काम

वैसे भी इस चुनाव में भाजपा की पहले की तरह जुमलेबाजी और नौटंकी बाजी आज पहले की तरह इस चुनाव में काम में आने वाली नहीं है। क्योंकि देश की जनता काफी हद तक उनकी सभी बातों को समझ चुकी है। क्योंकि उनकी पार्टी ने गरीबों कमजोर तबको मध्यम वर्गीय लोगों तथा अन्य मेहनतकश लोगों को जो अच्छे दिन दिखाने के प्रलोभन भरे वायदे किए थे तथा आनेकों हवा हवाई गारंटी आदि भी दी है। उनका अभी तक इन लोगों ने एक चौथाई हिस्सा भी कार्य नहीं किया है। इनका काम केवल बड़े-बड़े पूंजीवादियों और धन्नासेठो को ही ज्यादा से ज्यादा मालामाल करने और हर स्तर पर उन्हें छूट देने पर ही हमेशा लगे रहे। जिनके समर्थन से ही भाजपा तथा अन्य पार्टियां चुनाव लड़ती रही है जिसका खुलासा अभी हो रहा है।

पार्टियां करने लगी जांच एजेंसियों का राजनीतिकरण

अब लगने लगा है कि कांग्रेस पार्टी की तरह बीजेपी ने भी केंद्र की तमाम जांच एजेंसियों को भी राजनीतिक करण कर दिया है। इसके अलावा देश का किसान वर्ग भी वर्तमान बीजेपी की सरकार से भी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर दुखी एवं परेशान है। जबकि हमारी पार्टी ने किसानों का हर स्तर पर ध्यान रखा है। उत्तर प्रदेश में जो भी खेती होती है उसके लिए हमारी पार्टी और सरकार ने हमेशा किसानों को सस्ते साधन उपलब्ध कराए और उनकी फसलों का उचित मूल्य दिया है।

समाज के लोगों का सही से नहीं हुआ उत्थान

यह भी आप लोगों को मालूम है पूर्व की रही कांग्रेस सरकार ने भी और वर्तमान की रही भाजपा सरकार ने भी पूंजीवादी सांप्रदायिक, एवं पूंजीवादी सोच के चलते ही पूरे देश में ही सर्व समाज के चलते गरीबों दलितों आदिवासियों पिछड़े वर्गो एवं अल्पसंख्यक समाज के लोगों का भी पूर्ण विकास और उत्थान इस सरकार में नहीं हो सका है।आप लोगों को पता होना चाहिए पूरे देश में दलितों आदिवासियों एवं पिछड़े वर्गों का सरकारी नौकरियों में अधूरा पड़ा आरक्षण का कोटा भी अभी तक पूरा नहीं भरा गया है। विशेष कर एससी और एसटी वर्गों का अर्थ आरक्षण भी प्रभावहीन बना दिया गया है। इससे भी ज्यादा दुख की बात यह है जब आपके उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब इन सभी वर्गों के पदों का आरक्षण ही सरकार ने खत्म कर दिया था। साथी केंद्र और राज्य में रही विरोधी पार्टियों की सरकार ने सभी सरकारी सेक्टरों को प्राइवेट सेक्टर में बदल दिया है।

हिंदुत्व की आड़ में जातिवाद चरम पर

आप लोगों को बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से केंद्र या अधिकांश राज्यों में भी बीजेपी या आरएसएस की सरकारों ने लोगों का विकास और उत्थान भी कम होता दिखाई दे रहा है। आजकल आप देख रहे हैं कि हिंदुत्व की आड़ में हो रही जातिवाद भी चरम सीमा पर पहुंच गई है इसके साथ-साथ अपर कास्ट के साथ-साथ गरीब लोगों की भी हालत इस सरकार में अच्छी दिखाई नहीं दे रही।

भाजपा की गलत नीतियों से पड़ रहा प्रभाव

भाजपा गलत कृषि नीतियों के कारण आए दिन किस भी आंदोलित रहता है। साथी इनकी गलत आर्थिक नीतियों की वजह से देश की आर्थिक अर्थव्यवस्था पर भी इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है। जिससे छोटे एवं मध्यम वर्गीय व्यापारी वर्ग भी काफी ज्यादा दुखी व परेशान है। अब केंद्र में पूर्व की तरह रही सरकार की तरह ही भाजपा सरकार ने भी गरीबी बेरोजगारी महंगाई आदि भी लगातार काफी ज्यादा बढ़ रही है इसमें हर तरफ फैला भ्रष्टाचार भी खत्म नहीं हुआ है।

तमाम हथकंडे अपना कर पार्टियां पाना चाहती है सत्ता

देश की सीमाएं भी इस सरकार में पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है यह भी बड़ी चिंता की बात है। ऐसे में आप लोगों को इस 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का बीजेपी और उनके अन्य सहयोगी दलों को केंद्र की सरकार के सत्ता में आने से रोकना है। आप लोगों की गलत कार्य प्रणाली और कार्य नीतियों को भी देख चुके हैं। आपको बता दें कि पार्टियों साम दाम दंड भेद आदि अनेकों हथकंडे अपना कर केंद्र की सरकार पाना चाहती है। इसलिए बसपा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और वोटरों को इनसे सावधान रहना है।

विपक्षी अपनी-अपनी पार्टियों के लिए बना रहे हवा

इसलिए विरोधी पार्टियों अपने-अपने पक्ष में हवा बनाने के लिए खासकर मीडिया, ओपिनियन पोल, सर्वे आदि का जो बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहे हैं। इसको लेकर भी अपनी पार्टी के लोगों को बिल्कुल भी गुमराह नहीं होना है। आपको बता दें कि विरोधी पार्टियों के जारी किए गए प्रलोभन भरे घोषणा पत्रों को भी सुनकर अपनी पार्टियों के लोगों को भी बिल्कुल गुमराह नहीं होना है। इसीलिए बसपा पार्टी किसी भी चुनाव में कोई भी घोषणा पत्र जारी नहीं करती है क्योंकि वह करने में ज्यादा विश्वास रखती है। इसका सबसे बड़ा सबूत यह है कि उत्तर प्रदेश में चार बार हमारी पार्टी के नेतृत्व में बनी सरकार ने कोई भी घोषणा पत्र बिना जारी किए कई बसपा सरकार ने ऐतिहासिक कार्य करके दिखाएं है।

थोड़ी-थोड़ी खाद्य सामग्री बताकर नहीं होगा उत्थान

आप लोगों को बता दे की वर्तमान सरकार द्वारा गरीब तबके को जो थोड़ी सी खाद्य सामग्री दी जा रही है इससे इनका स्थाई तौर पर भला होने वाला नहीं है। वैसे भी इन लोगों की समस्या इन्हें इनका काम देने से ही पूर्ण होगी। जिसके लिए हमारी पार्टी की सरकार उनके लिए विशेष ध्यान देगी। आप लोग देख रहे हैं कि पिछले तुलना में देश में बढ़ रही बेरोजगारी गरीबी व महंगाई आदि से भी जनता दुखी और परेशान है।

धर्म की आड़ में मुसलमानों का हों रहा शोषण

आप लोगों को बता दें कि खासकर हिंदुत्व की आड़ में धर्म की आड़ में पिछले कुछ वर्षों से खासकर मुस्लिम समाज के लोगों का द्वेष की भावना से इनका जो शोषण व उत्पीड़न किया जा रहा है अगर हमारी सरकार बनी तो उसको भी रोका जाएगा। बीएसपी ने लोकसभा मैनपुरी सीट से शिव प्रसाद यादव को प्रत्याशी बनाकर उतारा है जिनको आप लोग भारी बहुमत के साथ हाथी वाले चुनाव चिन्ह के सामने का बटन दबाकर यहां से जिता देना।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button