उत्तराखंड

हल्द्वानी हिंसा,चार की मौत,139 घायल,प्रशासन पूरी तरह एलर्ट हालत काबू में

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

हल्द्वानी /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,हल्द्वानी में आगजनी और हिंसा की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चिंता व्यक्त की है. उनका कहना है कि हल्द्वानी हमेशा से प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक रहा है. वहां पर ऐसी घटना का होना दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसे में अगर शांत हल्द्वानी उबाल मार रहा है तो फिर यह गहन चिंता का विषय है. हरीश रावत ने सभी लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है.


****हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश ने एक बयान जारी कर कहा है कि बनभूलपुरा क्षेत्र मेंवा आजादी से लेकर आज तक कभी भी इस प्रकार की घटना नहीं हुई. यहां हमेशा अमन चैन और एकता का माहौल रहा है. उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने इस प्रकरण की सुनवाई की आगामी 14 फरवरी को तारीख दी थी, लेकिन फिर भी शासन प्रशासन ने जल्दबाजी करके इस कृत्य को अंजाम दिया है.
सुमित हृदयेश ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से फोन में वार्ता हुई है. उन्होंने पूरे प्रकरण के बारे में बता दिया है. जितने भी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस कर्मी और स्थानीय नागरिक घायल एवं हताहत हुए हैं. उनकी संवेदना उनके परिवारजनों के साथ है. वहीं, सुमित हृदयेश ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर गौर न करें. साथ ही शांति व्यवस्था बनाने में अपना योगदान दें.
बता दें कि हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई घटना पर सीएम धामी ने तत्काल संज्ञान लिया है. सीएम धामी ने प्रशासन को उपद्रवियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा. वहीं, नैनीताल डीएम ने दंगाई पर देखते ही गोली मारने के आदेश दिए. फिलहाल, हल्द्वानी में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. कल हल्द्वानी बाजार बंद रहेगा. बताया जा रहा है कि इस घटना में एक की मौत हो गई है.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बात करते हुए कहा कि वह लगातार क्षेत्र में लोगों के संपर्क में है. यहां पर हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं. धार्मिक स्थल पर कार्रवाई से पहले पुलिस को अतिरिक्त एहतियात बरतनी चाहिए थी. वह भी लोगों से अपील कर रहे हैं कि इस हालत में अभी शांति व्यवस्था बनाए रखें और कानून को अपने हाथ में ना ले. उन्होंने कहा कि इस मामले पर सरकार को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन इसकी आड़ में निर्दोष पर किसी तरह की कोई भी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए.
करन माहरा ने कहा कि फिलहाल सरकार को शांति व्यवस्था बनाने के लिए सभी संभव प्रयास करनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा लोगों से बात करते हुए बेहतर समन्वय भी बनाना चाहिए. इसके अलावा मामले की शांत होने के बाद किसी रिटायर्ड जज की निगरानी में इस पूरे प्रकरण की जांच की भी उन्होंने मांग की।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button