झारखण्ड

गोंदलपुरा खनन परियोजना: पुनर्वास और भूमि अधिग्रहण के लिए ग्राम सभा में ग्रामीणों ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क : स्टेट हेड

बड़कागांव (हजारीबाग) अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड को कोयला मंत्रालय द्वारा आवंटित गोंदलपुरा खनन परियोजना के लिए शुक्रवार को हजारीबाग जिला प्रशासन ने बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में ग्राम सभा का आयोजन किया। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी मे सेंटर फॉर एडवांसिंग एंड लॉन्चिंग एंटरप्राइजेज (क्रेडल) के सलाहकार भी मौजूद थे। हालांकि इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपना विरोध जताया। महिलाओं समेत ग्रामीण हाथों में बैनर पोस्टर लेकर मौजूद रहे और नारे भी लगाए। विरोध के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से लिखित रूप में अपनी शिकायत, मांगों और विरोध को दर्ज करने का अनुरोध किया, जिसके बाद ग्रामीणों ने अपना आवेदन ब्लॉक में मौजूद अधिकारियों को सौंप दिया।

इससे पहले बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ग्राम सभा के आयोजन की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा था और अपनी मांगे रखी थी। ग्रामीणों ने कहा था कि खदान खुलने से रोजगार और आजीविका के अवसर उपलब्ध होंगे, इसलिए जल्द परियोजना का संचालन शुरू होना चाहिए। इस दौरान क्रेडल एजेंसी के अधिकारियों ने परियोजना के भू-अर्जन के कारण होने वाले संभावित विस्थापितों और परिवारों के लिए बनी पुनर्वास योजना के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर जिला प्रशासन की तरफ से अधिकारियों ने ग्रामीणों के निवेदनों को दर्ज किया। मौके पर दंडाधिकारी दीपक कुमार दुबे, अंचल अधिकारी बालेश्वर राम, सीआई अनुज कुमार, राजस्व कर्मी आशीष कुमार, जितेंद्र कुमार और थानेदार विनोद तिर्की आदि मौजूद थे।

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button