उत्तराखंडखबरों की खबर

हल्द्वानी बारात लेकर दुल्हन के घर को जा रहा दूल्हा शादी छोड़ कांग्रेस के धरने में बैठ गया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड हल्द्वानी आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

हल्द्वानी। कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जा रहा धरना उस समय चर्चा का विषय बन गया जब काठगोदाम -हैडाखान मार्ग के पिछले 1 माह से बंद होने के चलते 120 गांवों का संपर्क कट गया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य द्वारा भूस्खलन से बंद क्षेत्र में सांकेतिक उपवास शुरू कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और स्थानीय लोग भी धरना स्थल पर पहुंचे और जल्द से जल्द काठगोदाम – हैड़ाखान- सिमलिया बैंड मोटर मार्ग को खोलने की मांग करने लगे।
बीच वहां से गुजर रही बारात का दूल्हा भी कांग्रेस के धरने को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर आ पहुंचा। सड़क मार्ग बंद होने से पैदल जा रही बारात का दूल्हा भी जल्द से जल्द सड़क खोले जाने की मांग करने लगा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि इस सड़क का निर्माण कांग्रेस कार्यकाल में ही हुआ है। और आज यहां की जनता का दुर्भाग्य है कि 1 महीने से भूस्खलन की वजह से मार्ग बंद है। 120 गांवों के सामने स्वास्थ्य एवं खाद्यान्न का संकट आ गया है। गांव से मंडी तक जाने वाली सब्जियां फल सड़ रहे हैं और सरकार सो रही है। उन्होंने कहा कि आखिर सरकार वैकल्पिक मार्ग बनाने में भी नाकाम रही है। अगर जल्द से जल्द इस मार्ग को नहीं खोला गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर कांग्रेस और उग्र आंदोलन करेगी।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button