हर घर तिरंगा फहराने के लिए छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा

जनपद मैनपुरी
रिपोर्टर अमन कुमार
हर घर तिरंगा फहराने के लिए छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा
बेवर मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा रैली निकाली, जिसने कस्बा में भ्रमण किया। रैली का शुभारंभ सीओ चन्द्र केश और डीआइओएस मनोज कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। तिरंगा यात्रा रैली अमर शहीद इंटर कालेज से शुरू होकर कस्बा के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी । रैली में महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, महारानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। इसमें अमर शहीद इंटर कालेज, कपिल मुनि चिल्ड्रंस अकेडमी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कालेज,बाल भारती हायर सेकेण्डरी स्कूल आदि स्कूलों के छात्र-छात्राओं सहित अमर शहीद इंटर कालेज के एनसीसी और एनएसएस के छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया इस दौरान डीआइओएस मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तक ही नहीं, बल्कि हर व्यक्ति तक तिरंगे को पहुंचाएगा। रैली में भोगांव एसडीएम, अमर शहीद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य स्वराज सिंह बैस लक्ष्मी बाई कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्य , कपिल मुनि चिल्ड्रंस की प्रधानाचार्य सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक, छात्र-छात्राएं साथ रहे।छात्रों को घर-घर झंडा लगाने को किया प्रेरित डीआईओएस ने बताया कि आज हम आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव मना रहे हैं। राष्ट्र को मात्र भूमि की स्वतंत्रता के लिए मर मिटने वालों पर गर्व है। उनके बलिदानों की ही बदौलत हम सम्मानित जीवन जी रहे हैं। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं से अपने घरों पर तिरंगा झंडा लहराने और शहीदों को याद करने की अपील की!
वाइट – डीआईओएस मनोज कुमार वर्मा


















