उत्तराखंड

हर की पैड़ी पर बच्चा डूबो कर नही मारा ,केंसर से पीड़ित था,

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हरिद्वार /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,, हरिद्वार हर की पैड़ी में कल सात साल के बच्चे की मृत्यु का मामला पोस्टमार्टम के बाद डुबोकर हत्या करने से जुड़ा हुआ नहीं पाया गया है। हरिद्वार पुलिस के अनुसार हर की पैड़ी पर महिला द्वारा बच्चे को डुबोकर मारने की बात गलत है।
पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया आस्था व “अंतिम उम्मीद” से जुड़ा हुआ है, प्रत्येक बिंदु पर जांच जारी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। वहीं पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि बिना तथ्यों के कृपया विभिन्न प्लेटफार्म पर अनर्गल वायरल हो रहे वीडियो को शेयर न करें।
बताया जा रहा है कि बच्चा ब्लड कैंसर रोग से पीड़ित था जिसको बिल्कुल ही अंतिम अवस्था होने के कारण एम्स नई दिल्ली द्वारा लेने से मना करने पर अंतिम उम्मीद के रूप में मां-बाप, मां गंगा के घाट पर “गंगा स्नान/अंतिम उम्मीद की किरण” के चलते हरिद्वार लाए।
हरिद्वार पुलिस द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उक्त संवेदनशील एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना के पश्चात शाम 5:00 बजे से पहले नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई जहां डॉक्टर से हुई मौखिक वार्ता के अनुसार “फेफड़ों में पानी नहीं था डूबने से बच्चे की मौत नहीं हुई है, बच्चे के शरीर में अकड़न भी थी ! हालांकि विस्तृत रूप से आधिकारिक रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।
प्रकरण बच्चे से जुड़ा हुआ होने के कारण बेहद संवेदनशील है और हरिद्वार पुलिस प्रत्येक पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है।
***एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा प्रेस वार्ता में मीडिया कर्मियों को घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी भी दी गई आई अपील की गई है कीइस प्रकार के संवेदनशील प्रकरणों में कृपया गलत तथ्यों के साथ वीडियो को वायरल न करें।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button