ब्रेकिंग न्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

ग्रामसभा हिंदूपुर में पंचायत भवन में नहीं किया गया ध्वजारोहण,ग्रामीणों में आक्रोश

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

जनपद मैनपुरी

रिपोर्ट सुबोध कुमार

ग्रामसभा हिंदूपुर में पंचायत भवन में नहीं किया गया ध्वजारोहण,ग्रामीणों में आक्रोश
प्रधान,सचिव के साथ साथ किसी मातहत अधिकारी कर्मचारी ने ध्वजारोहण के लिए नहीं उठाई ज़हमत,ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बेवर/मैनपुरी –
विकासखंड बेवर के अंतर्गत गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर ग्रामसभा में ग्राम प्रधान व सचिव ने लापरवाही की हदें पार कर दीं।हिंदूपुर स्थित पंचायत भवन में किसी मातहत द्वारा झंडारोहण तक नहीं किया गया जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्रामीणों ने इसको लेकर प्रदर्शन कर लापरवाह ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग जिलाधिकारी से की है।

बेवर ब्लॉक के ग्राम हिंदूपुर में एक पंचायत घर बना हुआ है जहां पिछले वर्षों में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडारोहण किया जाता था।शुक्रवार को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर वर्तमान ग्राम प्रधान व सचिव ने गांव स्थित पंचायत घर में कोई झंडारोहण नहीं किया।पंचायत घर के बाहर ग्राम प्रधान समेत लगीं 10 लोगों की सूची में से एक भी मातहत पंचायत भवन नहीं पहुंचा और न ही वहां झंडारोहण किया गया।ग्रामीणों ने बताया कि लापरवाही के लिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की जाए।ग्रामीणों ने इसको लेकर पंचायत घर के बाहर प्रदर्शन भी किया।
सचिव हैं निलंबित,पंचायत सहायक की नियुक्ति नहीं,महीनों नहीं खुला है पंचायत भवन का ताला
ग्राम पंचायत सचिव स्वतंत्र सिंह ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि वे अभी निलंबित हैं,ब्लॉक पर झंडारोहण में शामिल हुए थे।गांव हिंदूपुर में पंचायत सहायक की नियुक्ति नहीं है तथा ग्राम प्रधान मैनपुरी रहते हैं,अगर झंडारोहण नहीं हुआ है तो गलत है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button