हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘मूट कोर्ट का हुआ आयोजन

वाराणसी । आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वाराणसी के विधि विभाग में मूट कोर्ट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन श्री मोहम्मद अबू शाहिद द्वारा किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागी टीमों के सदस्यों ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लेते हुए आयोजन को सफल बनाया।
इस अवसर पर उन्होंने निरंतर समर्थन एवं प्रोत्साहन के लिए डॉ. ओम शर्मा (विभागाध्यक्ष, विधि विभाग) एवं डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. अंकित रघुवंशी, श्री अजीत कुमार एवं डॉ. निखिल कुमार का विशेष योगदान रहा।
मूट कोर्ट के दौरान न्यायपालिका की गरिमा को ध्यान में रखते हुए विधि छात्रों को न्यायालयीन प्रक्रिया, व्यावसायिक आचरण एवं न्यायिक व्यवस्था का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने का प्रयास किया गया।
इस मूट कोर्ट में महाविद्यालय की सात टीमों ने याचिकाकर्ता एवं प्रतिवादी पक्ष के रूप में प्रतिभाग किया, जिनका विवरण निम्नलिखित है—
याचिकाकर्ता पक्ष:
टीम–1: अंजलि चौरसिया, विशाखा जयसवाल, शिवम जयसवाल
टीम–2: सुजल कुमार जयसवाल, कमल कुमार यादव, सचिन मौर्य
टीम–3: निखिल गुप्ता, कन्हैया सोनकर, मनीष कनौजिया
टीम–4: श्वेता राय, दीक्षा पाल, विश्वजीत खत्री
टीम–5: धीरेन्द्र कुमार सिंह, दिनेश चन्द्र, काशिफ़ तनवीर
टीम–6: समरीन शेख, सलोनी मद्धेशिया, जावेद हसन
टीम–7: प्रिया गुप्ता, हिना परवीन, आरिफ जमाल
प्रतिवादी पक्ष:
टीम–1: निकिता पाठक, कामिनी तिवारी, पुरु तिवारी
टीम–2: प्रिया वर्मा, ज़ैनब परवीन, गौतम यादव
टीम–3: सुनयना प्रभाकर, रश्मी भारती, प्रीती गौतम
टीम–4: राहुल पटेल, मुकुल सोनकर, अनिल कुमार सरोज
टीम–5: नूपुर राय, शालू यादव, अंजलि चौरसिया
टीम–6: प्रिंस जयसवाल, रूद्र प्रताप यादव, अर्जुन जयसवाल
टीम–7: ज्योत्सना निषाद, जया पाठक, अनिकेत मौर्य
उक्त टीमों के अतिरिक्त अन्य विधि छात्र-छात्राओं ने भी मूट कोर्ट की कार्यवाही को शांतिपूर्वक देखा एवं उससे महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. अजय कुमार सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता उप-प्राचार्य प्रो. विश्वनाथ वर्मा द्वारा की गई।




























