उत्तरप्रदेश

गाजीपुर के जमानियां में उपजिलाधिकारी को सभासदों ने दिया पत्रकनगर पालिका परिषद की बैठक निरस्त करने की मांग

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

असलम खान की खास रिपोर्ट

गाजीपुर । उपजिलाधिकारी जमानियां ज्योति चौरसिया को सभासदों ने पत्रक देकर मांग किया है कि नगर पालिका परिषद की बुधवार को हुई बैठक निरस्त किया जाए व उपस्थिति रजिस्टर और कार्यवाही रजिस्टर अलग अलग बनाया जाये। उपजिलाधिकारी जमानियां ज्योति चौरसिया को सभासदों ने दिए पत्रक में लिखा है कि आज नगर पालिका परिषद जमानियां की प्रस्तावित बैठक आहूत की गई।
बैठक में मुख्य रूप से बजट प्रस्त्ताव पर चर्चा होना था लेकिन नगर पालिका द्वारा निर्गत ऐजेन्डा में वित्तिय बजट के साथ अन्य प्रस्ताव पर चर्चा करने हेतु बैठक की गयी। इसके अलावा न०पा० द्वारा कार्यवाही रजिस्टर में ही उपस्थिति रजिस्टर को बनाया गया। इस दौरान सभासदों ने लिखित रूप से और मौखिक रूप से मांग किया कि आज की बैठक निरस्त किया जाए और वित्तीय बैठक अलग से बुलाया जाए। साथ ही उपस्थिति रजिस्टर में ही कारवाही रजिस्टर होने से भ्रम की स्थिति है। अच्छा होगा कि दोनों रजिस्टर अलग अलग बनाया जाये। पत्रक में मांग किया गया कि उक्त विषय पर गम्भीरता पुर्वक विचार किया जाए। पत्रक देने बड़ी संख्या में सभासद मौजूद थे।

Sallauddin Ali

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button