हरिद्वार पुलिस ने सूचना मिलने के मात्र 48 घंटों के अंदर सुलझाया, अज्ञात शव का मामला

उत्तराखंड हरिद्वार आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
हरिद्वार पुलिस का प्रयास रहता है अपराधी बच कर ना जाए और किसी बेगुनाह को सजाना हो इसीलिए हरिद्वार पुलिस क्षेत्र में रखती है पहली नजर इसी का नतीजा है लोहे की टंकी के अंदर मिला शव के चारों मुजरिम पुलिस की गिरफ्त में
थाना भगवानपुर क्षेत्र के अंतर्गत ईदगाह चाँद कॉलोनी में किराये के मकान में लोहे की टंकी में मिले अज्ञात शव की खबर आई थी। मौके से ही एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह के दिशानिर्देश में घटना के अनावारण के लिए अलग-अलग पुलिस व सीईयू टीमों का गठन किया गया। इस मर्डर मिस्ट्री को 48 घंटों में सुलझाते हुए, घटना में संलिप्त चारों अभियुक्तों को अलग-अलग शहरों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम के यूनिट के तौर पर काम कर बेहद कम समय में सारे आरोपियों को कानून के घेरे में लाने पर एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा टीम के लिए ₹25000 के इनाम की घोषणा की गई है।


















