Uncategorized

स्कूल से घर न लौटने वाले नाबालिग को 12 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड गोपेश्वर आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

थाना गोपेश्वर पुलिस की तत्परता ने अनहोनी की आशंका को टाला,

स्कूल से घर न लौटने वाले नाबालिग को 12 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद।

दिनांक 06/12/2022 को दीपक विष्ट निवासी गोपेश्वर जनपद चमोली द्वारा रात्रि 12 बजे थाना गोपेश्वर में आकर सूचना दी गई कि उनके मकान में किराये पर रहने वाले नाबालिग छात्र उम्र 14 वर्ष जो कक्षा आठवीं का विद्यार्थी है, आज स्कूल से घर गया था जिसे शाम 04:00 बजे तक वापस आना था, जिसे हम ढूंढ रहे हैं लेकिन अभी तक घर नही आया है और कुछ अनहोनी की आशंका है। सूचना पर तत्काल पुलिस तंत्र को उक्त गुमशुदा बालक के हुलिया व फोटोग्राफ से अवगत कराते हुए सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग करते हुए तलाश की गयी। अंततः गठित टीम के अथक प्रयास से गुमशुदा नाबालिग को आज 12 घण्टों के भीतर बंज्याणी गोपेश्वर से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस की उक्त त्वरित कार्यवाही की सूचनाकर्ता एवं परिजनों द्वारा खुशी जाहिर करते हुए प्रशंसा की गयी।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button