नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

स्कूटी सवार युवक को टक्कर मारने वाला पिकअप कार चालक गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

स्कूटी सवार युवक को मोत घाट उतारने वाला आरोपी गिरफ्तार

नूरपुर।बीते दिन पिकअप कार चालक ने एक स्कूटी सवार युवक को टक्कर मारकर मोत के घाट उतार दिया था।जिसके संबंध मे थाना नूरपुर क्षेत्र के ग्राम उमर बुजुर्ग निवासी मृतक के चाचा अजयपाल पुत्र बनारसी सिंह ने थाना नूरपुर में तहरीर दी कि पिकअप संख्या UP 20 CT 0547 का चालक नशे की हालत में लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने रविंद्र कुमार (पुत्र विनोद मार, निवासी पीपला जागीर थाना नूरपुर,की स्कूटी (संख्या UP 20 AY 9246) को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि रविंद्र कुमार उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पिकअप चालक ने ब्रेक न लगाकर जानबूझकर स्कूटी सवार के ऊपर से वाहन निकाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद मौके पिकअप चालक कुलदीप कुमार को कार छोङकर भाग रहा था।जिसको स्थानीय लोगो ने पकङकर सीएचसी नूरपुर के पास चोकी पुलिस के हवाले कर दिया।थाना नूरपुर पुलिस ने अजयपाल की तहरीर पर संबंधित मामले के तहत पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया।आरोपी ने अपना नाम कुलदीप कुमार ग्राम धूंधली थाना: नूरपुर बताया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button