उत्तराखंड

सैनिकों के राशन में कर दिया 70 लाख का घोटाला,मुकदमा दर्ज

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून / uttrakhand (ब्यूरो रिपोर्ट ),,, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) की देहरादून के सीमाद्वार स्थित 23वीं बटालियन में जवानों के लिए मीट, चिकन, मछली, अंडे, पनीर, दूध और फलों की खरीद में 70 लाख रुपये का घोटाला सामने आया है। यह घोटाला वर्ष 2017 से 2019 के बीच हुआ। आरोप है कि तत्कालीन कमांडेंट अशोक गुप्ता ने अधीनस्थ कर्मचारियों व सामान सप्लाई करने वाले व्यापारियों के साथ मिलकर घोटाले को अंजाम दिया। सीबीआइ ने कमांडेंट अशोक गुप्ता, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, सहायक उपनिरीक्षक अनसूया प्रसाद, मैसर्स आहूजा ट्रेडर्स राजपुर रोड के स्वामी नरेंद्र आहूजा, मैसर्स विनय कुमार ट्रेडर्स हरिद्वार रोड के स्वामी विनय कुमार और मैसर्स नवीन ट्रेडर्स कौलागढ़ के स्वामी नवीन कुमार के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button