सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा वाराणसी में मेगा एमएसएमई आउटरीच कैंप का आयोजन

आउटरीच कैंप मे कुल 36.49 करोड़ रूपये की ऋण राशि स्वीकृत की गई
वाराणसी :- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी द्वारा डाफी स्थित एक होटल मे मेगा एमएसएमई आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया | इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई)को वित्तीय सहायता प्रदान करना एवं बैंक की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था | यह कार्यक्रम में अविनाश कुमार उप महाप्रबंधक केंद्रीय कार्यालय की गरिमामयी उपस्थिति रही उन्होंने उपस्थित ग्राहकों को औपचारिक बैंकिंग के माध्यम से अपने व्यवसाय को सशक्त एवं सतत रूप से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया | कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई इसके पश्चात ग्राहकों को ऋण स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया | इस आउटरीच कैंप के दौरान कुल 36.49 करोड़ रूपये की ऋण राशि स्वीकृत की गई जो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एमएसएमई क्षेत्र के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है |
कार्यक्रम के अगले चरण में बैंक अधिकारियों द्वारा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की विभिन्न एमएसएमई योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी दी गई इनमें सेंट बिजनेस,सेंट जीएसटी,सेंट होटल तथा सेंट संजीवनी जैसी प्रमुख योजनाएं शामिल थीं | इन योजनाओं की विशेषताओं,लाभों एवं पात्रता मानदंडों के बारे में उपस्थित ग्राहकों और प्रतिभागियों को विस्तार से अवगत कराया गया |
इस शिविर में बड़ी संख्या में उद्यमियों एवं हितधारकों ने भाग लिया और बैंक की इस पहल की सराहना की | यह मेगा एमएसएमई आउटरीच कैंप क्षेत्र में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने तथा आर्थिक विकास में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सक्रिय भूमिका को दर्शाता है | ग्राहकों ने बैंक द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की ||


















