विकास प्राधिकरण के सदस्य अम्बरीश सिंह भोला ने नेशनल इंग्लिश स्कूल के विजेता बच्चों को दिया प्रथम पुरस्कार

वाराणसी :- सिद्धगिरी बाग सिगरा स्थित नेशनल इंग्लिश स्कूल मे आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह आठ फ़रवरी रविवार को मुख्य अतिथि विकास प्राधिकरण (वीडिए) के मानिद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ | इस अवसर पऱ ग्रांड टैलेंट कम्पटीशन में भाग लेने वाले बच्चों मे वैष्णवी,भाव्या,र्गव,पलक,अन्वी,सिद्धी, खुशी को डान्स में और देवान्श,यशी को क्रिएटिव राइटिंग में देव को स्टोरी टेलिंग में पर्णनिका राजवंशी को एंकरिंग में प्रथम पुरस्कार दिया गया |
आये हुए अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष सुमन सिंह ने किया | कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रिन्सपल सुमिता घोष,विशाल चकवर्ती एवं यशी दुबे ने किया | समारोह में आये हुए अतिथियों का धन्यवाद संस्था के सचिव बी.के.सिंह द्वारा किया गया |
उक्त अवसर पर मीडीयाकर्मी,विद्यालय मैन्जमेन्ट,विद्यालय के स्टाफ अभिभावको,बच्चों,क्षेत्रीय पार्षद एवं सम्मानित अतिथीयों की गरिमामयी उपस्थिति रही ||


















