वाराणसी/उत्तरप्रदेशशहर

आरपीएफ तथा एसएसई/ टीआरडी के नेतृत्व मे वाराणसी स्टेशन सहित आसपास के क्षेत्र में चलाया गया जागरूकता अभियान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जागरूकता अभियान मे लोगों को रेलवे लाइन पर ना आने तथा रेल लाइन क्रॉस ना करने की दी गयी हिदायत

लाइन के किनारे पतंग बाजी न करने व आने जाने वाली ट्रेनों पर पत्थर न मारने के बाबत समझाया गया

वाराणसी :- उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार हमराह कांस्टेबल मिठाईलाल आरपीएफ वाराणसी तथा एसएसई/ टीआरडी वाराणसी संजय कुमार के नेतृत्व में सीनियर टेक्नीशियन जितेंद्र कुमार व स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से स्टेशन वाराणसी यार्ड परिसर अंधरापुल, चौकाघाट,ढ़ेलवरिया एरिया में जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें रेलवे लाइन के किनारे बसे लोगों,राहगीरों व बच्चों, महिलाओं को रेलवे लाइन पर ना आने तथा रेल लाइन क्रॉस ना करने की हिदायत दी गई | लाइन के किनारे पतंग बाजी न करने एवम् आने जाने वाली ट्रेनों पर पत्थर न मारने बाबत समझाया गया तथा परिजनों तथा उनके बच्चों को पतंग उड़ाने से रेलवे लाइन के ऊपर हाईवोल्टेज तार जिसमें 25000 वोल्ट की बिजली होने तथा फंस जाने पर ट्रेन की पिंटो में उलझ जाता है तथा उसके दुष्परिणाम से रेल तथा जनमानस की हानि के बाबत जागरूक किया गया |

ट्रेनों पर पत्थर मारने से ट्रेन ड्राइवर व गार्ड जो ट्रेनों के परिचालन का कार्य करते हैं तथा यात्रियों को चोट लगने की प्रबल संभावना रहती है तथा रेल संपत्ति को भारी नुकसान होने के बारे में जागरूकता अभियान चलाया गया एवं उन्हें स्पष्ट रूप से बताया गया कि यदि कोई ऐसा कार्य करता है तो वह कानूनी रूप से दण्डनात्मक है यदि कोई ऐसा कार्य करता है तो उसको तुरंत रोके तथा उसके बारे में सूचना रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी को दें |

सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा ताकि ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की जा सके और होने वाले नुकसान से रेल तथा जनमानस को बचाया जा सके ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button