वाराणसी/उत्तरप्रदेश

सीआरपीएफ 95 बटालियन परिसर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नई सुबह संस्थान ने जवानों के स्वास्थ्य हेतु लगाया मेडिकल एवं काउंसलिंग कैंप ||

मानसिक स्वास्थ्य पर डॉ.अजय तिवारी ने जवानों को किया जागरूक ||

सीआरपीएफ जवानों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण,विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण सलाह ||

चिकित्सा शिविर में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सक हुए सम्मानित

वाराणसी :- नई सुबह संस्थान वाराणसी द्वारा 95 बटालियन केंद्रीय रिज़र्व सुरक्षा बल वाराणसी के प्रांगण में एक निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन कमांडेंट 95 बटालियन राजेश्वर बालापूरकर द्वारा किया गया | संस्थान के निदेशक एवं मनोचिकित्सक डॉ अजय तिवारी जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला साथ ही अपनी व्यस्त क्रियाकलाप के बीच मानसिक स्वस्थ रहने का उपाय भी बताया | नई सुबह के पंचकर्म विशेषज्ञ डा.सुरेंद्र कुमार तथा बाल रोग विशेषज्ञ डा.राहुल शर्मा ने जवानों का गहन परीक्षण किया साथ नई सुबह के नैदानिक मनोवैज्ञानिकों ने अपना सहयोग प्रदान किया |

कार्यक्रम के अंत में कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने सभी चिकित्सकों का अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नई सुबह संस्था का धन्यवाद ज्ञापित किया |

कार्यक्रम में अनुराग तिवारी,सुशील दूबे व 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तरफ से शिवमोहन दीक्षित,रंजन सिंह सहायक कमांडेंट एवं भारी संख्या में वाहिनी के जवानों ने भाग लिया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button