भारत विकास परिषद काशी शाखा द्वारा विक्रम संवत 2083 नवसंवत्सर स्वागत उत्साहपूर्वक मनाया गया

गुरुधाम चौराहे पर गूंजा नववर्ष का उत्साह,काशीवासियों ने किया भव्य स्वागत ||
भारतीय नववर्ष पर काशी में दिखी संस्कृति की झलक,नवसंवत्सर कार्यक्रम संपन्न ||
एकता,सेवा और संस्कार का संदेश लेकर आया नवसंवत्सर 2083 का आयोजन ||
भारत विकास परिषद काशी शाखा ने मनाया नवसंवत्सर,बड़ी संख्या में जुटे लोग ||
(संतोष कुमार सिंह )
वाराणसी :- भारत विकास परिषद काशी शाखा द्वारा विक्रम संवत 2083 के पावन आगमन पर नवसंवत्सर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन 19 मार्च गुरुवार को गुरुधाम चौराहा वाराणसी में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ | कार्यक्रम में बड़ी संख्या में काशीवासियों ने सहभागिता कर भारतीय नववर्ष का उत्साहपूर्वक स्वागत किया | पूरे वातावरण में श्रद्धा,उल्लास एवं भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली | इस अवसर पर समाज में एकता,सेवा और संस्कारों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया | अध्यक्ष भा.सौरभ जैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “नवसंवत्सर केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय जीवन शैली का आधार है | इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से परिचित कराने का सशक्त माध्यम हैं |
महिला संयोजिका भा.संगीता रस्तोगी ने कहा कि “भारतीय नववर्ष हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम समाज में संस्कार, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं हमें गर्व है कि काशी की पावन धरती पर इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित हो रहे हैं |
कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी के रूप में राजेंद्र मोहन शाह एवं भा.निशा चोपड़ा का विशेष योगदान रहा |
इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सचिव भा.डॉ.अमित कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष भा.जीवन खन्ना,भा.रजत मोहन पाठक,भा.संजय अग्रवाल,भा. अमित अग्रवाल,भा.संजीव अग्रवाल,भा. शैलेंद्र रस्तोगी,भा.दीपक बहल,भा.अभय सिंह,भा.नंदकिशोर झबर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ||


















