मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

सात वर्षीय दलित मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सात वर्षीय दलित मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म

आईरा न्यूज़ नेटवर्क मैनपुरी से अमन कुमार की रिपोर्ट

भोंगॉंव / मैनपुरी – उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में सात वर्षीय दलित मासूम बच्ची के साथ अज्ञात ने हाईवे के नजदीक अधबने पड़े मकान में किया दुराचार।घायल बच्ची को पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर परिजनों के साथ जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।बालिका ने पुलिस को दुराचारी का हुलिया बताया है।पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है।मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

भोगांव कस्वे के मोहल्ले के रहने बाली मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 7वर्षीय मासूम बच्ची घर के ही पास स्थित प्राइमरी स्कूल की कक्षा 2 की छात्रा है दोपहर लगभग 1 बजे वह शौच करने हाई वे के पास गयी थी तो वही स्थित अधबने मकान में अज्ञात ने मासूम को दबोच लिया और दुष्कर्म कि घटना को अंजाम दिया इसी बीच तेज बारिश के बाद वह खुद घर आकर दरवाजे पर बैठ गई।घरबालों के बुलाने पर जब वह दरवाजे से नहीं उठी तो उसकी बुआ उसे उठाने गयी तो उसकी गम्भीर हालत देखकर परिवारजनों को जानकारी दी और पुलिस को घटना बतायी।पुलिस ने सूचना मिलते ही घटना की जानकारी ली।और एम्बुलेंस बुलाकर पीड़ित परिजनों के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया।पीड़ित बच्ची को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक भोलू सिंह भाटी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है।जांच शुरू कर दी गई है।शीघ्र खुलासा किया जायेगा।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button