न्यूज़

सरकार द्वारा बोनस की घोषणा, रेल कर्मचारियों के साथ ठगी : विकास केशरी

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

Heading:-बोनस पर फिर ठगा गया रेलकर्मी : श्रमिक संघ

बोनस पर रेलवे के मान्यता प्राप्त यूनियनों और फेडरेशनो ने दिया धोखा : केशरी।।

केंद्र सरकार ने बुधवार 18 अक्तूबर को रेलकर्मचारियों को 78 दिन के बोनस रू.17, 951/- दिए जाने का ऐलान किया है।

पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के मंडल मंत्री हरि नारायण शर्मा ने बताया कि सरकार पिछले कई वर्षों से बोनस के नाम पर रेल कर्मचारियों को ठगने का कार्य कर रही हैं। सरकार ने सभी कर्मचारियों के साथ धोखा किया है।

विकास केशरी, संगठन मंत्री ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि न्यूनतम सैलरी रू. 18,000/- सातवे वेतन आयोग के अनुसार तो बोनस सीलिंग लिमिट छठे वेतन आयोग के न्यूनतम सैलरी रू. 7,000 के अनुसार क्यों? रेलवे के मान्यता प्राप्त यूनियनों और फेडरेशनों ने सरकार के साथ मिलकर रेल कर्मचारियों को धोखा दिया हैं। उन्होंने बोनस और पुरानी पेंशन स्कीम पर सरकार और मान्यता प्राप्त यूनियनों के रवैए को लेकर संदेह व्यक्त किया और रेल कर्मचारियों से मान्यता प्राप्त यूनियनों को बदलने की अपील की।

Sallauddin Ali

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button