ब्रेकिंग न्यूज़स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
सरकारी स्कूल के मासूम बच्चों से प्रिंसपल ने कराई मज़दूरी,वीडियो वायरल

सरकारी स्कूल के मासूम बच्चों से प्रिंसपल ने कराई मज़दूरी,वीडियो वायरल
स्योहारा।आज के समय जब सरकार और अधिकारी बाल मजदूरी के खिलाफ सख्त है तो वही आये दिन ऐसी तस्वीरें सामने आती रहती है जब स्कूल के मासूम बच्चों से मज़दूरी कराई जाती है ऐसी ही एक तस्वीर सामने आ रही है ग्राम अकबर पुर आशा उर्फ हरोली की है जहां प्राइमरी स्कूल की प्रधानचार्य द्वारा मासूम बच्चों को फावला और बाल्टी आदि देकर मज़दूर की जगह काम पर लगा दिया गया जहां जहां बच्चे अपने कोमल हाथों से मज़दूरी करते साफ देखे जा रहे हैं,अब देखना ये है कि इन तस्वीरों पर संज्ञान लेकर सीएम /डीएम उक्त प्रधानचार्य या ग्राम प्रधान पर कार्यवाही करते है कि नही।
बरहाल जहां प्रधानचार्य सीमा से जहां सम्पर्क नही हो पाया था तो प्रधान पति ने भी कोई संतोषजनक जवाब नही दिया था


















