बिजनौर-उत्तरप्रदेश

समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष बने राजेश गोयल व महासचिव बने शहजाद मलिक।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष बने राजेश गोयल व महासचिव बने शहजाद मलिक।

बिजनौर – उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल की संस्तुति पर राजेश गोयल को व्यापार सभा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष व शहजाद मलिक को महासचिव नियुक्त किया गया आपको बताते चलें कि राजेश गोयल एक व्यापारी के साथ साथ कर्मठ और जुझारू नेता है पिछले कई वर्षों से समाजवादी पार्टी व्यापार सभा में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं निवर्तमान महासचिव के पद पर सेवा दे चुके राजेश गोयल पर विश्वास जताते हुए व्यापार सभा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस अवसर पर राजेश गोयल ने प्रदेश के पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा है कि संगठन की नीतियों और संगठन के विचारधारा को जिले केहर व्यापारी तक पहुंचाएंगे और जिले में किसी भी व्यापारी का शोषण नहीं होने देंगे उन्होंने समाजवादी पार्टी व्यापार सभा प्रकोष्ठ को गति देने के लिए ले संगठन को मजबूत करने के लिए दिन रात मेहनत कर हर व्यापारी को जोड़ने का काम करेंगे।
समाजवादी पार्टी व्यापार सभा प्रकोष्ठ के महासचिव बनने पर शहजाद मलिक ने जिला इकाई का धन्यवाद करते हुए कहा है कि मैं संगठन की विचारधारा पूरे जिले में तत्परता और लगन के साथ अपने पद का सदुपयोग करूंगा और जिले में प्रकोष्ठ को मजबूती से प्रदान करूंगा और संगठन के किसी भी व्यापारी पर अत्याचार नहीं होने दूंगा पूर्व में शहजाद मलिक संगठन के विभिन्न पदों पर रहते हुए जो मेहनत और लगन से संगठन के लिए कार्य किया है उनकी मेहनत को देखते हुए समाजवादी व्यापार सभा प्रकोष्ठ का महासचिव मनोनीत किया गया है।
दोनों पदाधिकारियों ने विश्वास के साथ बताया कि हम जिले में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा प्रकोष्ठ को मजबूती प्रदान करेंगे प्रदेश इकाई का धन्यवाद करते हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button