समाजवादी अधिवक्ता समाज को नई जिम्मेदारी

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर एडवोकेट आलोक सौरभ पाण्डेय बने प्रदेश उपाध्यक्ष
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार तथा उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव जी की अनुमति से अधिवक्ता आलोक सौरभ पाण्डेय (पुत्र प्रेम शंकर पाण्डेय, निवासी तिलमापुर आशापुर, जिला वाराणसी) को समाजवादी अधिवक्ता सभा उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नामित किया गया है। मनोनयन के बाद वाराणसी के अर्दली बाजार स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने तथा अधिवक्ता वर्ग में समाजवादी विचारधारा का प्रसार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
आलोक सौरभ पाण्डेय एक सक्रिय अधिवक्ता एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में पहले से ही जाने जाते हैं। उनकी इस नई भूमिका से वाराणसी सहित पूरे उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सभा के कार्यों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह नियुक्ति संगठन विस्तार और 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों का हिस्सा माना जाता हैं।


















