सपा का बढ़ा कुनबा ,दर्जनों महिलाओं ने थामा सपा का दामन

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,काशीपुर लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह में आज समाजवादी पार्टी की एक विशाल बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने कि वह बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ के राष्ट्रीय सचिव अरविंद यादव की मौजूदगी रही।

बैठक में समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला अध्यक्ष जया ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन किया कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ गठबंधन की शर्तों के हिसाब से ही लड़ेगी वहीं अरविंद यादव ने कहा कि उत्तराखंड सरकार मूलभूत जरूरत की समस्याओं से ध्यान भटका कर उत्तराखंड देवभूमि को धार्मिक उन्माद से जोड़कर राजनीतिक रोटियां सीखना चाहती है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के डबल इंजन की सरकार आज उत्तराखंड में उत्तराखंड के प्रदेश की जनता ने सिर्फ शून्य नंबर प्राप्त कर रही है. वहीं सपा जिलाध्यक्ष रवि छाबड़ा ने प्रेस को जारी अपने बयान में कहा कि समाजवादी पार्टी का संगठन निरंतर बढ़ रहा है और समाजवादी पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर सैकड़ो युवा व मातृशक्ति आज समाजवादी पार्टी के विचारधारा से जुड़ रही है उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही समाजवादी पार्टी की नेत्री डिंपल यादव जी का उत्तराखंड का दौरा होगा, इस अवसर पर शपथ महिला सभा की जिला अध्यक्ष जया ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की सत्याग्रहण करने वाली महिलाओं में हिना खान कर्मजीत कोर सोनी मसीह सुनीता देवी, राजविंदर कौर आशा रानी ममता रानी वर्षा राजपूत मोहमद जुबेर रूबी तारा सिंह बिष्ट ने सपा की सदस्यता ग्रहण की, इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सरकार मोहम्मद नाजिम साहब चेतन यादव आकाश यादव अविंद दिवाकर उपस्थित रहे, इस मौके पर जया ठाकुर ने निशा खान को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया,


















