असम/गुवाहाटी

काशियाना फाउंडेशन द्वारा आयोजित नशामुक्त भारत यात्रा ( पूर्वोत्तर राज्य ) 22 दिवसीय 7000 किलोमीटर की यात्रा हुई संपन्न।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नशामुक्त समाज से ही भारत बनेगा विश्वगुरु : सुमीत सिंह 

काशियाना फाउंडेशन द्वारा आयोजित नशामुक्त भारत यात्रा ( पूर्वोत्तर राज्य ) 22 दिवसीय 7000 किलोमीटर की यात्रा हुई संपन्न। 

नशामुक्त समाज से ही भारत बनेगा विश्वगुरु : सुमीत सिंह 

काशियाना फाउंडेशन द्वारा नशामुक्त भारत यात्रा ( पूर्वोत्तर राज्य ) चलाया गया था। यह यात्रा 22 दिवसीय ओर 7000 किलोमीटर की यात्रा था जो पिछले 13 फरवरी को संपन्न हुआ । इस यात्रा के दौरान काशियाना फाउंडेशन के संस्थापक सुमीत सिंह ने कहा की नशा मनुष्यता के लिए अभिशाप है जोकि सभ्य समाज में नशे का कोई स्थान नहीं है, यह तन मन दोनों के लिए घातक है, और नशे का पूर्ण बहिष्कार होना चाहिए, यह प्रयास सरकार एवं समाज को मिलकर करना चाहिए। सुमीत सिंह ने ओर कहा है कि काशियाना फाऊंडेशन द्वारा नशामुक्ति  का अभियान चलाया जा रहा है यह अपने लक्ष्य की पूर्ती करे ऐसी मेरी शूभकामना है। काशियाना फाउंडेशन के संस्थापक सुमित सिंह कहते हैं कि भारत को विश्व गुरु बनाने से पहले नशा मुक्त बनाना सबसे आवश्यक है। ऐसा करके ही देश की सकारात्मक ऊर्जा को उचित दिशा में ले जाया जा सकता है। फाउंडेशन के लक्ष्य को इंगित करते हुए सुमित सिंह के अनुसार भारत का प्रत्येक युवा दुनिया की निगाह में एक ओपिनियन लीडर की भूमिका में रहे। भारत के युवाओं का मानसिक और सामाजिक चरित्र निर्माण दुनिया के लिए मिसाल बन सके। यह तभी संभव होगा जब हम नशे के विरुद्ध देश की जागरूकता को चरम पर ले जाने में कामयाब हो जायेंगे। यह यात्रा एक धर्मयज्ञ है, जिसमें समाज की हर पीढ़ी की सहभागिता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी और सामयिक है। सुमित के मुताबिक, जिस दिन हिंदुस्तान के प्रत्येक परिवार में नशे के विरुद्ध पूर्ण जागरूकता आ जाये उस दिन से भारत विश्वगुरु के आसन पर विराजमान होने के रास्ते पर होगा । काशियाना फाउंडेशन की यह यात्रा अपनी इस अभियान के जरिए देश की करीब 3 करोड़ आबादी को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाई। इस अभियान के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भारत की भावी पीढ़ियां, सुसंस्कृत, शिक्षित,सभ्य और शारीरिक तौर पर मजबूत रहें। पिछले 23 जनवरी से 13 फरवरी तक 22 दिनों के समय में 11 राज्यों में इस संस्था ने सफल जागरूकता कार्यक्रम किया। यात्रा में मुख्य रूप से संस्था के 10 सदस्यीय समूह थी, जिसमे संस्था के अध्यक्ष सुमीत सिंह, दिव्यांग बंधू डॉ उत्तम ओझा, उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, धनंजय यादव, ऋतिक, सदस्य शुभम सिंह, सुधांशु राय एवं संदीप कुमार मुख्य रूप से यात्रा में सम्मिलित हुए।

Pankaj Nath

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button