ब्रेकिंग न्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा मिला शव,परिजनों नें जताई हत्या की आशंका

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा मिला शव,परिजनों नें जताई हत्या की आशंका

मैनपुरी से अमन कुमार की रिपोर्ट

बेवर/मैनपुरी – उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में उस समय सनसनी फैल गई जिस समय युवक का शव खेतों के पास पड़ा मिला। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्रवाई कर मौत के कारणों को जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है युवक सुबह करीब 8 बजे घर से कहीं बाहर जाने की कहकर निकला था लेकिन वह घर नहीं लौटा। फिलहाल आकस्मिक हुई युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

संदिग्ध परिस्थितियों में खेतों में पड़ा मिला शव

मामला बेवर थाना क्षेत्र के गांव करपिया से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी रजनेश कुमार पुत्र होरी लाल का शव गाँव के पास खेतों में पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार रजनीश आज सुबह लगभग 8 बजे कहीं बाहर जाने की कहकर घर से निकल गया था। जिसका शव आज खेतों पर किसी काम के लिए गई उसकी पत्नी कुसमा देवी को शाम लगभग 4 बजे संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मौत के कारणों को जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हत्या की सता रही आशंका

मृतक के भाई हरनेश कुमार ने बताया कि उसके परिवार की किसी से भी कोई भी दुश्मनी नहीं थी। एक्सीडेंट जैसा भी लग रहा फिर भी उन्हें आशंका है कि शरीर पर चोट के निशान भी मालूम पड़ रहे है। मृतक रजनीश खेती किसानी मजदूरी का काम कर अपना जीवन यापन करता था उसके चले जाने से अब उसके परिवार पर जीविका चलाने का संकट है। मृतक अपने पीछे दो पुत्र नाहर सिंह और कृष्णना तथा दो पुत्री चांदनी और राधा को छोड़ गया है। फिलहाल उसमें हुई मौत से पूरे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बेवर थाना अध्यक्ष का क्या कहना है

थाना अध्यक्ष विदेश त्यागी का कहना है सब की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button