वाराणसी/उत्तरप्रदेश

श्री हनुमान मंदिर का वार्षिक श्रृंगार,भजन कीर्तन एवं विशाल भंडारे का किया गया आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- शिवदासपुर स्थित श्री हनुमान मंदिर का वार्षिक श्रृंगार भजन कीर्तन एवं भंडारे का विशाल आयोजन किया गया | सिंदुरिया कॉलोनी के जन सहयोग से प्रत्येक वर्ष इसका आयोजन होता है | इस आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या,आर पी कुशवाहा,उत्तर प्रदेश सहकारी आवास संघ लिमिटेड लखनऊ अध्यक्ष विजय राज यादव जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा प्रदीप प्रजापति मंडल अध्यक्ष रोहनिया ने पूजा पाठ किया | प्रदीप कुशवाहा मंडल अध्यक्ष रोहनिया ने बताया हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को किया था उसी तर्ज पर हमारे कॉलोनी वासियो ने हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा शिवदासपुर में कराया था हर साल की भांति इस साल भी 22 जनवरी 2026 को पूजा पाठ और 23 जनवरी को भंडारे का आयोजन किया गया |

श्री हनुमान मंदिर का वार्षिक श्रृंगार भजन कीर्तन कार्यक्रम मे विशेष योगदान अनिल सिंह मुन्ना,अश्वनी दुबे,संजय तिवारी,सुरेंद्र गुप्ता,नवीन श्रीवास्तव का रहा | हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवदासपुर के लोगों ने बढ़ चढ़कर इसमें भाग लिया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button