शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों का सामान स्वाह

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों का सामान स्वाह
जनपद मैनपुरी जिला ब्यूरो अमन कुमार
मैनपुरी/बेवर – रविवार दोपहर कस्बे के फर्रुखाबाद रोड स्थित नगला बदन (बहाता) में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में ग्रहस्ती का सामान व जूते चप्पलों का गोदाम जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही की कोई जन हानि नहीं हो सकी। घटनाक्रम के मुताबिक बीपेश कुमार उर्फ सिंटू पुत्र लल्लू यादव निवासी नगला बदन (बहाता) के मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। उपरी मंजिल पर सिंटू की पत्नी सोनाली अपने एक वर्ष यह बच्चे चीकू के साथ थी। नीचे से अचानक तेज आग की लपटे ऊपर की ओर उठने लगी। देखते ही देखते चीख पुकार मच गई। आनन फानन में आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस व फायर ब्रिगेड स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने सीढ़ी लगाकर सोनाली को उसके एक वर्षीय बच्चे सहित सकुशल बाहर की ओर से नीचे उतार लिया वही फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में सिंटू की गृहस्थी का सामान व गोदाम में रखे जूते चप्पलों का स्टॉक जलकर राख हो गया। बताते चलें कि मकान में ही आगे दुकान में चिंटू जूते चप्पलों का व्यापार करता था। पीछे मकान में ही स्टॉक रखा था। घटना में सिंटू ने बताया कि उसे 4 से 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की समझदारी के चलते जूते चप्पलों का शोरूम आग की चपेट में आने से बच गया। इससे पहले की आग भीषण रूप धारण करती आग पर काबू पा लिया गया।


















