शिक्षा की गुणवत्ता में जिले को प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए अधिकारी नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर उपलब्ध कराएं आख्या-मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा





आॅपरेशन कायाकल्प में प्राप्त होने वाले स्थान को बरक़रार रखते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में भी प्रदेश में जिले को प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्व, संबंधित अधिकारी नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर उपलब्ध कराएं आख्या-मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 30 AUGUST, 2023
मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने दृढ़ता के साथ कहा कि जिला बिजनौर को निपुर्ण भारत मिशन के अंतर्गत सभी श्रेणियों में प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाना है। उन्होंने कहा कि आॅपरेशन कायाकल्प योजना में राज्य में जिला बिजनौर का प्रथम स्थान है। उन्होंने प्रतिबद्वता व्यक्त करते हुए कहा कि आॅपरेशन कायाकल्प में प्राप्त होने वाले स्थान को बरक़रार रखते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में भी प्रदेश में जिले को प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने निपुण भारत लक्ष्य के संबंध में समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह स्वयं विद्यालय में एकेडमिक भ्रमण करते हुए यह सुनिश्चित करें कि छात्र/छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध हो और शिक्षा का स्तर प्राईवेट स्कूलों से भी अच्छा हो। जिससे सभी बच्चों को निपुण भारत के लक्ष्य से जल्द से जल्द अच्छादित किया जा सके। उन्होने बैठक में समस्त एआरपी एवं एसआरजी के कार्यों की समीक्षा करने एवं जनपद के सभी विद्यालयों में अधिक से अधिक भ्रमण करते हुए सपोर्टिव सुपरविजन प्रदान करना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
मुख्य विकास अधिकारी श्री बोरा आज दोपहर 01ः00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की निपूर्ण भारत मिशन के सबंध आयोजित बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में पेयजल, किचन टायलस, विद्युत कनेक्शन एवं फर्नीचर की कमी है वह इसे जल्द पूर्ण करें। उन्होंने विद्यालयों में उपस्थिति बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वित्तीय मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार के पैसे का सदुपयोग सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित को निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में टायलेट सीट नहीं है अथव खराब स्थिति मंे है वह टायलेट सीट का कार्यपूर्ण कराकर, उसकी मरमतर करा कर तत्काल उसकी फोटो उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी सप्ताह में ऑपरेशन कायाकल्प से संबंधित सभी 19 पैरामीटर पर कार्य विद्यालयों में प्राथमिकता पर पूर्ण कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कर्तव्यों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अदा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी खण्ड शिक्षा अंधिकारियों से बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के संबंध में उनके विचारों एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए हर्ष व्यक्त किया कि वे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के प्रति जागरूक और गंभीर हैं। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप शिक्षा के बल पर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे और ईश्वर ने आपको ज्ञान उपलब्ध कराने का मूल्यवान अवसर प्रदान किया है।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव सहित सभी खण्ड विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


















