काशीपुर-उत्तराखण्ड़

शादी का झांसा और दुष्कर्म, युवती ने साले /जीजा के खिलाफ दी तहरीर

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,शादी का झांसा देकर युवती से जबरन दुष्कर्म किए जाने का एक और हैरतअंगेज मामला प्रकाश में है। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी तथा उसके बहनोई के खिलाफ संगीत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। घटना के बारे में पुलिस को तहरीर देकर कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने बताया कि मेन बस स्टैंड, ग्राम अठसैनी, हापुड़ देहात उत्तर प्रदेश निवासी शाह फहद पुत्र तरीकन अली की उसके पड़ोस में रिश्तेदारी होने के कारण उसका आना जाना था। इस बीच जान पहचान होने के कारण जब नजदीकी बढ़ी तो युवक ने उसके समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा। पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2023 की 27 में को आरोपी युवक ने उसे ग्राम सरवरखेड़ा स्थित होटल पैराडाइज में बुलाया। यहां युवती को भरोसे में लेकर नशीला पदार्थ पिलाने के बाद बेहोशी की अवस्था में बिस्तर गर्म करते हुए अश्लील वीडियो फोटोस बना ली और इसी के सहारे युवती को ब्लैकमेल कर लगातार मनमानी करने लगा। इसी वर्ष 2 जुलाई को एक बार फिर से आरोपी ने पीड़िता को जरूरी बातचीत करने के बहाने इसी होटल में दोबारा बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पानी सर से ऊपर गुजरने पर जब पीड़िता ने कानून का सहारा लेने का प्रयास किया तो आरोपी ने शातिर दिमागी दिखाते हुए गुनाह की माफी मांग कर फौरन निकाह कर लिया और जल्द साथ ले जाने का वादा किया। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के बाद आरोपी अपने बहनोई सलाई हापुड़ हापर नगर, उत्तर प्रदेश निवासी अनवर अली पुत्र शकील अहमद को लेकर उसके घर आ धमका और कहने लगा कि हम दोनों वकील हैं पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। खिलाफ मुंह खोला या कानूनी कार्यवाही की कोशिश की तो कोठे पर बेंच दिया जाएगा।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button