काशीपुर-उत्तराखण्ड़

पिता और पत्नी का हत्यारोपी ने दबिश के दौरान चौकी प्रभारी को मारी गोली

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून/उत्तराखंड न्यूज ब्यूरो ),,,, देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान दरोगा को गोली मारने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में इस मामले में पकड़े गए शातिर क्रिमिनल ने अपने मुंह से कई छुपे हुए सनसनी खेज़ राज़ उगल दिए।
मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए हरियाणा के बदमाश ने देहरादून पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बदमाश अपने ही पिता का कातिल निकला। हरियाणा के सोनीपत में पिता की गुमशुदगी के मामले में हरियाणा पुलिस पिछले तीन माह से शिद्दत से उसे तलाश रही थी।

सोनीपत का शातिर शुभम पत्नी पर जानलेवा हमला करने से करीब चार माह पहले अपने पिता की भी हत्या कर चुका था। यह राज पत्नी को पता चला तो उसे भी शुभम ने रास्ते से हटाने के लिए गोली मार दी। मरा जानकर उसे पुल के नीचे फेंक दिया। इस दौरान उसने पुलिस से बचने के लिए कई पैंतरे भी अपनाए। फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी चलाई। स्कूटर का इस्तेमाल किया। यही नहीं कई होटल और होमस्टे भी उसने बदले। पुलिस ने जब उसे पकड़ने की योजना बनाई तो शनिवार को उसने पुलिस पर गोली चला दी।पुलिस की पूछताछ में उसने अपने पिता की हत्या का कुबूलनामा ही नहीं किया, बल्कि यह भी बताया कि यही राजफाश होने के डर से उसने पत्नी के सिर में गोली मारकर उसे पुल से नीचे फेंका था।
पुलिस कप्तान अजय सिंह ने पूरे मामले की जानकारी हरियाणा पुलिस को दी है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान पेट में गोली लगने से घायल चौकी प्रभारी मिथुन का हाल जानने के लिए डीजीपी अभिनव कुमार ने एसएसपी अजय सिंह के साथ ही अस्पताल के चिकित्सकों से भी बातचीत की।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को रायपुर-थानों रोड स्थित बड़ासी पुल के नीचे एक महिला बेहोशी की हालत में मिली थी। दून अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान उसके सिर से एक गोली निकली थी। सोशल मीडिया की मदद से महिला की बहन काव्या ने फेसबुक पोस्ट देखकर उसकी पहचान अपनी बड़ी बहन तान्या राजपूत पुत्री हेमराज चौहान, निवासी टाटा मोटर्स इंडस्ट्रीज एरिया, लोधामंडी, हरिद्वार के रूप में की थी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button