असम/गुवाहाटी

कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में फिर हुई अनहोनी । राहुल गांधी की ‘भारत जोरो न्याय यात्रा’ के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एक वर्ग ने किया हमला। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जांच के दिए आदेश ।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में फिर हुई अनहोनी । राहुल गांधी की ‘भारत जोरो न्याय यात्रा’ के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एक वर्ग ने किया हमला। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जांच के दिए आदेश ।

पंकज नाथ, असम, 21 जनवरी:

असम में 18 जनवरी से चल रही कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में फिर से हुई अनहोनी । राहुल गांधी की ‘भारत जोरो न्याय यात्रा’ के दौरान उपद्रवियों के एक समूह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला किया । राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा हमले करने के गंभीर आरोप लगे हैं। आज के हमले पर पूरे असम में कड़ी प्रतिक्रिया आई है। इस हमले की एक स्वर में जागरूक समुदाय ने निंदा की है। राजनीति के इतिहास में इस दिन को कुछ लोग कला दिवस भी कह रहे हैं। सोनितपुर जिले के जमुगुरीहाट में रविवार को चल रहे ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता के अलावा असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष भूपेन बोरा भी घायल हो गए हैं । हमले में भूपेन बोरा की नाक फटती और खून बहता देखा गया है । घटना अनुसार जमुगुरीहाट में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ चल रही थी। उस समय भाजपा कार्यकर्ता भी मार्च कर रहे थे। उसी समय राहुल गांधी अपनी गाड़ी से उतरे और उसी वक्त यह हमला हुआ। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लड़ाई करने का आरोप लगाया है । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। इस संदर्भ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक्स पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को संबोधित एक पोस्ट लिखी। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने जयराम रमेश की पोस्ट में उल्लेखित घटना पर प्रतिक्रिया दी। इस प्रतिक्रिया में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम पुलिस को घटना के संबंध में मामला दर्ज करके इसपर जांच करने की निर्देश दिए ।

Pankaj Nath

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button