वी.एस.एम. एकेडमी में विश्व पृथ्वी दिवस पर रैली व वृक्षारोपण कार्यक्रम

रिपोटर विकास सिंह
वी.एस.एम. एकेडमी में विश्व पृथ्वी दिवस पर रैली व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
नूरपुर। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर मुरादाबाद रोड स्थित वी.एस.एम. एकेडमी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक जागरूकता रैली एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका, नूरपुर के अधिशासी अधिकारी श्री संतोष मिश्रा एवं विद्यालय के प्रबंधक श्री अशोक चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया।रैली विद्यालय से शुरू होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई। इसका उद्देश्य नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव, पृथ्वी को सुरक्षित रखने तथा वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना था।विद्यालय के विद्यार्थियों ने रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने अपने हाथों में रचनात्मक पोस्टर, स्लोगन कार्ड और बैनर लिए हुए नगरवासियों को जागरूकता का संदेश दिया। रैली को नगरवासियों की ओर से भरपूर सराहना मिली और उन्होंने विद्यालय की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पृथ्वी के संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हिमांशु चौधरी ने कहा, “विद्यालय समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, ताकि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़े और वे समाज को भी जागरूक करने का माध्यम बनें।कार्यक्रम की सफलता में प्रधानाचार्य श्री हिमांशु चौधरी सहित शिक्षकों, विनीता चौधरी, अंकित पांडेय, दिव्यांश, अतर सिंह, रॉबिन त्यागी, संदीप कुमार, शकील अहमद, नीरज कुमार, कामेंद्र सिंह, विवेकानंद, पुष्पेंद्र कुमार, नितिन कुमार, सीमा रानी, निर्देश देवी, दीपिका, तरुणा राजपूत, चेतना राजपूत, दीमांशु, किरण राजपूत, शीतल, सोनी राजपूत, मोनिका, पायल, हिमांशी, प्रियांशी, अमरजीत कौर, जन्नत, आयशा सिद्दीकी, कंचन, शाज़िया, प्रीति और हर्ष शर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा।


















