विपिन कुमार बाल्यान स्मृति द्वार का निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न!

10 अगस्त, 2023 – अनूपशहर
ग्राम तेलिया नंगला में जिला पंचायत द्वारा कराये जा रहे विपिन कुमार बाल्यान स्मृति द्वार का निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम हुआ।




भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ0 अंतुल तेवतिया, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत, विशिष्ट अतिथि समस्त मा0 सदस्यगण, जिला पंचायत, अपर मुख्य अधिकारी श्री धर्मजीत त्रिपाठी, जिला पंचायत के अधिकारीगण/कर्मचारीगण, समस्त ग्रामवासी, क्षेत्रीय लोग, ठेकेदार बन्धु एवं पत्रकार बन्धुओं की गरीमामयी उपस्थित में हुआ।
विपिन कुमार बाल्यान नौसेना तटरक्षक बल में तैनात थे, इनका जन्म दिनांक 30.09.1979 में ब्लॉक अनूपशहर के ग्राम तेलिया नंगला में हुआ था। अपने पद पर कार्यरत रहते हुए चेनई में विदेशी जहाज की जॉच करने में पंडूबी पलट जाने के कारण दिनांक 30.12.2001 को समुद्र में गिर गये थे। कुछ समय बाद नौसेना द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इनके पिता श्री विनोद कुमार बाल्यान एक किसान परिवार से आते है, माता गृहणी है।
उक्त कार्यक्रम में श्री सुनील चरौरा, श्री पिन्टू प्रमुख, श्री शैलेश तेवतिया जी चेयर नगर पालिका परिषद गुलावठी, श्री सुधीर शर्मा जी, श्री धर्मेन्द्र चौधरी, श्री नाहर सिंह जी, श्री वेदराम सिंह, राफ़े ख़ान के साथ-साथ सभी मा0 सदस्यगण जिला पंचायत एवं हजारों की संख्या में ग्रामवासी/क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


















