वाराणसी/उत्तरप्रदेश

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया नरिया वार्ड के गांधी नगर कॉलोनी में रु 47 लाख की लागत से पार्क निर्माण कार्य का शिलान्यास

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी। नरिया वार्ड स्थित गांधी नगर कॉलोनी में पहले तो विधायक कैण्ट सौरभ श्रीवास्तव ने भूमाफियाओं के चंगुल से सरकारी जमीन मुक्त कराई। ततपश्चात आज मुक्त कराई गई भूमि पर पार्क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह निर्माण कार्य रु 47 लाख रुपये की लागत से स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत कराया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक सौरभ ने क्षेत्रीय नागरिकों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और उसकी निगरानी करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकती है।

पूजन कार्य पण्डित जी विद्या शंकर तिवारी ने करवाया। विधायक ने क्षेत्रीय वरिष्ठ नागरिक रघुनाथ यादव व बब्बन राय से पूजन करवाया। भाजपा के महानगर महामंत्री अशोक पटेल ने नारियल फोड़ पूजन सम्पन्न करवाया। शिलापट्ट का अनावरण क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि व मण्डल महामंत्री राजीव सिंह पटेल व नामित पार्षद संजीव चौरसिया ने किया।

शिलान्यास के पूर्व आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए विधायक सौरभ ने कहा कि “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन व माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार निरंतर सरकारी भूमि को भूमिमाफिया के चंगुल से मुक्त करवा रही है। ऐसी भूमि का उपयोग गरीबों के लिए आवास बनाने के कार्य में लिया जा रहा है। उसी प्रकार जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से यह भूमि भी भूमाफिया के चंगुल से मुक्त हुई। अब इस पर जनता के उपयोग के लिए पार्क व कम्युनिटी सेंटर बनाया जाएगा।” विधायक ने जनता से यह अपील भी की इस तरह की किसी भी और भूमि की जानकारी उन्हें हो तो विधायक को देने की कृपा करें उसे भी मुक्त कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि एक समय था जब सपा व बसपा की सरकारें इन भूमाफियाओं को पालती पोसती थीं, पर अब जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, अपराधियों के हौसले पूरी तरह से पस्त हो चुके हैं।

इस अवसर पर हरिशंकर मिश्रा” मंचल”, शत्रुधन पटेल, जितेन्द्र पटेल, अनुराग शर्मा, उमाकांत उपाध्याय, प्रमिल पाण्डेय, सीता गुप्ता, रत्नाकर तिवारी, कैलाश तिवारी, बबलू मिश्रा, राघवेंद्र पाण्डेय, शत्रुधन त्रिपाठी, आनंद मिश्रा, राकेश मिश्रा, प्रवीण कुमार चौरसिया, सतीश कुमार बाबू, मुरारी कश्यप, सोनू, ढूँढून, धीरज सिंह, मनोज विश्वकर्मा, अरविन्द पटेल ” बब्बल”, अनिल सिंह, मनावती यादव जी, आशा सोनकर जी, सीता गुप्ता, रेखा जी, नेहा शर्मा जी, अनीता यादव जी, राकेश मोहन दीक्षित, लव कुमार, विजय यादव, इसहाक चौधरी, जल्लू उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता अमित राय ने किया व धन्यवाद ज्ञापन वरुण सिंह ने प्रस्तुत किया।

क्षेत्रवासियों ने पार्क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और जनसुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button